एक्सप्लोरर

Punjab Election Result 2022 : पटियाला में चुनाव हारने के बाद क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, आप ने कितने वोटों से हराया

Punjab Assembly Election Result 2022 : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 में पटियाला शहर सीट से 52 हजार 407 वोट के अंतर से जीते थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के डॉक्टर बलबीर सिंह को हराया था. 

पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह (Caption Amarinder Singh) पटियाला अर्बन सीट से चुनाव हार गए हैं.उन्हें आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के अजीत पाल सिंह ने हराया है. अजीत सिंह अकाली दल से आम आदमी पार्टी में आए हैं. उन्होंने कैप्टन को 19 हजार 667 वोटों के भारी अंतर से हराया. इस हार को कैप्टन अमरिंदर ने स्वीकार कर लिया है. उन्होंने भगवंत मान (Bhagwant Maan) को बधाई दी है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भगवंत मान को दी बधाई?

मतगणना के रूझान आने के बाद कैप्टन अमरिंदर ने एक ट्ववीट में लिखा,''पूरी विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्‍वीकार करता हूं.लोकतंत्र की जीत हुई है, पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत लाइन से ऊपर उठकर पंजाबियत की सच्‍ची भावना दिखाई है.आम आदमी पार्टी पंजाब और भगवंत मान को बधाई.'' कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 में पटियाला शहर सीट से 52 हजार 407 वोट के अंतर से जीते थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के डॉक्टर बलबीर सिंह को हराया था. 

साल 2017 में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री बनने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था. इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बनाए गए थे. कांग्रेस ने निकलने के बाद कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से अपनी अलग पार्टी बना ली थी. उनकी पार्टी ने बीजेपी के साथ समझौता कर चुनाव लड़ा है.

कैप्टन जिन नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से कांग्रेस से बाहर हुए थे, वह भी अमृतसर में चुनाव हार गए हैं. उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने हराया. वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से भदौर और चमकौर साहिब से चुनाव लड़ रहे थे. उन्हें दोनों जगह से हार का सामना करना पड़ा है. दोनों ही जगह उन्हें आप के उम्मीदवारों ने हराया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget