एक्सप्लोरर

Punjab Election Result 2022: कुमार विश्वास के घर लड्डू बांटने जा रहे 'आप' के सैकड़ों कार्यकर्ता और 5 विधायक, मनायेंगे जश्न

Kumar Vishwas: पंजाब चुनाव के नतीजों में शुरुआती रुझान में मिली जीत के बात आप कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. इस बीच 5 विधायकों के साथ कार्यकर्ता कुमार विश्वास को लड्डू बांटने जा रहे हैं.

Punjab Election Result 2022: पंजाब चुनाव से ठीक पहले अपने बयानों को लेकर सियासत में तहलका मचाने वाले कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) खास तोहफा देने जा रही है. दरअसल पंजाब के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलती नजर आ रही है. इस बीच आप के सैकड़ों और 5 विधायाक, कुमार विश्वास को गाजियाबाद स्थित उनके घर पर जाकर लड्डू बांटने और जश्न मनाने जा रहे हैं. दरअसल यह सबकुछ कुमार विश्वास को जवाब देने के मकसद से किया जा रहा है. बता दें कि चुनावों से ठीक पहले कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बयान दिया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी.

कुमार विश्वास ने लगाया था ये आरोप

बता दें कि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अलगाववादियों और खालिस्तानी ताकतों की मदद से भी सरकार बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया था. कुमार विश्वास ने केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा था कि वो आदमी लगातार अलगाववाद के सहारे पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहता था. इतना ही नहीं, केजरीवाल आप के प्रत्याशियों को ही आपस में लड़वा कर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. कुमार विश्वास के इस बयान के पंजाब की सियासत गरमा गई थी.

बता दें कि पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के चुनाव के परिणाम आना शुरू हो चुके हैं. रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. राज्य में आम आदमी पार्टी की सफलता पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि पंजाब ने केजरीवाल मॉडल को मौका दिया है. आज उनकी सरकार का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है. यह 'आम आदमी' की जीत है.

यह भी पढ़ें-

Punjab Election 2022: भगवंत मान, अमरिंदर सिंह और सुखपाल खैरा जैसे बड़े नाम पीछे, रुझानों में 'AAP' आगे

UP Election Results 2022: यूपी की करहल सीट पर अखिलेश यादव की मजबूत बढ़त, अब तक के रुझानों में सपा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget