एक्सप्लोरर

Punjab Election: सिद्धू ने आलाकमान को फिर दी नसीहत, आज वोटिंग के आधार पर राहुल गांधी को करना है सीएम चेहरे का एलान

Punjab Assembly Election 2022: कांग्रेस में डर ये सता रहा है कि कहीं ऐसा ना हो कि एलान के साथ ही कांग्रेस में बगावत शुरू हो जाए.

Punjab Assembly Election 2022: आज पंजाब में कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है. आज इस बात का एलान होगा कि पंजाब में सीएम पद के लिए कांग्रेस का चेहरा कौन होगा? आज राहुल गांधी लुधियाना में इसका एलान कर सकते हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा नजर इस बात पर रहेगी कि एलान के बाद क्या कांग्रेस में बगावत होगी?

कांग्रेस ने AAP की राह पकड़ी

कांग्रेस पर चौतरफा हमले हो रहे हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा घमासान घर में ही हो रहा है. इस घमासान को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने AAP की राह पकड़ी है. वोटरों से पूछ कर फैसला होगा कि पंजाब में सीएम का चेहरा कौन होगा? राहुल गांधी आज दोपहर दो बजे लुधियाना से ऐलान करेंगे की लोगों ने कांग्रेस के सीएम चेहरे पर क्या फैसला किया है.

बयानों से लगातार कांग्रेस आलाकमान पर दवाब बना रहे हैं सिद्धू

वहीं लग रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भनक मिल गई है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उनसे आगे चल रहे हैं. इसलिए सिद्धू अपने बयानों से लगातार कांग्रेस आलाकमान पर दवाब बना रहे हैं. सिद्धू ने कहा, ‘’पंजाब ताकत का पिरामिड है, उसके उपर जैसा व्याकित बैठा दोगे. पंजाब वैसा ही हो जाएगा. चोर बैठा दोगे तो  पंजाब बेहाल कंगाल हो जाएगा. एक ईमानदार और विजन वाला शख्स बैठा दो. गरंटी लेता हूं. तीन साल में पंजाब खड़ा हो जाएगा.’’

इससे पहले कल भी सिद्धू ने बयान दिया था कि आलाकमान कमजोर सीएम चाहता है. हालांकि बाद में सफाई आई कि ये बयान केंद्र के लिए था कांग्रेस के लिए नहीं, लेकिन शब्दों के खेल में सिद्धू अपना खेल खेल गए. दोनों नेता दावा करते हैं कि वो पार्टी के लिए काम करते रहेंगे, चाहे उन्हें सीएम पद का चेहरा चुना जाए या नहीं. कांग्रेस में डर ये सता रहा है कि कहीं ऐसा ना हो कि एलान के साथ ही कांग्रेस में बगावत शुरू हो जाए.

यह भी पढ़ें-

UP Election: PM Modi की जन चौपाल आज, यूपी के मथुरा, आगरा और बुलंदशहर में करेंगे वर्चुअल संबोधन

UP Election: यूपी चुनाव के लिए आज जारी होगा BJP का संकल्प पत्र, 4 दिन बाद पहले चरण की वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget