एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: चुनाव नतीजों को लेकर पंजाब कांग्रेस की तैयारी, रिजल्ट के ठीक बाद बुलाई विधायक दल की बैठक

Congress Legislative Party meeting: पंजाब कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि, 10 मार्च की शाम 5 बजे कांग्रेस भवन में विधायक दल की ये बैठक बुलाई गई है.

Punjab Election Result: पंजाब विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले तमाम पार्टियों ने एक बार फिर कमर कस ली है, अब सरकार बनाने और गठजोड़ को लेकर रणनीति बनाई जा रही है. अब सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भी नतीजों के ठीक बाद एक अहम बैठक बुलाने का ऐलान किया है. ये कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक होगी. यानी इसमें वो तमाम नए विधायक भी हिस्सा लेंगे, जो जीतकर आएंगे. 

एग्जिट पोल में कांग्रेस कमजोर

पंजाब कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि, 10 मार्च की शाम 5 बजे कांग्रेस भवन में विधायक दल की ये बैठक बुलाई गई है. जिसमें सभी चुने हुए विधायकों को शामिल होने की अपील की गई है. विधायक दल की बैठक को लेकर ये जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से दी गई है. सिद्धू चुनाव नतीजों से पहले लगातार केंद्रीय नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. क्योंकि इस बार एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी पंजाब में काफी कमजोर नजर आ रही है और आम आदमी पार्टी बहुमत के करीब दिख रही है. ऐसे में नतीजों के बाद ही असली समीकरण बनने शुरू हो जाएंगे. विधायकों के दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो सकता है. इसीलिए कांग्रेस ने पहले से ही विधायकों को बैठक के लिए बुला लिया है. 

एग्जिट पोल के नतीजों की अगर बात करें तो कुल 117 सीटों में से कांग्रेस को महज 22 से 28 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं आम आदमी पार्टी 51 से 61 सीटें जीत सकती है. यानी बहुमत के काफी ज्यादा करीब है. पंजाब में बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है. एग्जिट पोल में अकाली दल को 20 से 26 सीटें और बीजेपी गठबंधन को 7 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है. हालांकि असली तस्वीर 10 मार्च को आने वाले नतीजों से ही साफ होगी. 

ये भी पढ़ें - 

Punjab Election 2022: राघव चड्ढा का दावा - पंजाब में आएगी AAP की सूनामी, भगवंत मान-केजरीवाल की जोड़ी को बताया हिट

Election Results 2022: सरकार बनाने के लिए यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में कितनी सीटें चाहिए, जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget