एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब कांग्रेस की कलह को हवा देने की कोशिश, कहा - CM उम्मीदवार की रेस में जाखड़ क्यों नहीं?

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश कांग्रेस की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा है कि, सीएम उम्मीदवार के तौर पर सुनील जाखड़ का नाम क्यों नहीं शामिल किया गया है?

पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह जारी है. मुख्यमंत्री उम्मीदवार के ऐलान से पहले पार्टी नेताओं के बीच आई दरार का फायदा अब अरविंद केजरीवाल ने उठाने की कोशिश की है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने प्रदेश कांग्रेस की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा है कि, सीएम उम्मीदवार के तौर पर सुनील जाखड़ का नाम क्यों नहीं शामिल किया गया है?

सुनील जाखड़ के बगावती सुर
बताया जा रहा है कि रविवार को राहुल गांधी पंजाब के लिए अपना सीएम उम्मीदवार घोषित कर सकते हैं, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी सबसे आगे चल रहे हैं. उनके बाद सिद्धू का नाम लिया जा रहा है. लेकिन पार्टी के बड़े नेता सुनील जाखड़ भी अपना दावा पेश कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में इसके बड़े संकेत भी दे दिए हैं. सुनील जाखड़ ने अपनी जनसभा के दौरान बताया कि, जब कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा हुआ तो उन्हें सीएम बनाने के समर्थन में 42 विधायक थे. वहीं चन्नी को सिर्फ दो विधायकों का समर्थन मिला था. 

ये भी पढ़ें - Rahul Gandhi को Kamlesh Paswan का जवाब, 'हम 24 कैरेट के BJP कार्यकर्ता, पहले खुद पर ध्यान दें कांग्रेस नेता'

केजरीवाल ने मौका देखकर मारा चौका 
अब सुनील जाखड़ के इन बागी तेवरों को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने भी मौके का फायदा उठाने की कोशिश की है. केजरीवाल ने कहा कि, कांग्रेस पंजाब में लोगों को चन्नी जी और सिद्धू जी में से एक को CM चेहरा चुनने को कह रही है. कांग्रेस ने जाखड़ जी का नाम क्यों नहीं शामिल किया? केजरीवाल ने ये सवाल उठाकर पंजाब कांग्रेस की कलह को और बढ़ाने का काम करने की कोशिश की है. 

कांग्रेस की लड़ाई में AAP का फायदा
बता दें कि पंजाब कांग्रेस में पिछले कई महीनों से ये कलह जारी है. साथ ही ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की टक्कर है. ऐसे में कांग्रेस के इस झगड़े का पूरा फायदा केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को मिलता दिख रहा है. अब चुनाव से ठीक पहले भी AAP इसे पूरी तरह भुनाने की कोशिश में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें - UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा - बीजेपी के पास नहीं कोई मॉडल, हम गर्मी नहीं युवाओं के लिए भर्ती उतारेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget