एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: ‘सिद्धू के पास दिमाग नहीं है’, अमरिंदर सिंह ने बताया 5 साल पहले सोनिया गांधी से क्या कहा था

Punjab Election Latest News: उन्होंने कहा, ‘‘जब कांग्रेस अध्यक्ष ने करीब पांच साल पहले यह पूछा था कि सिद्धू कैसे हैं, तो मैंने कहा था कि यह आदमी कांग्रेस पार्टी का सदस्य होने के बिल्कुल काबिल नहीं है.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने रविवार को दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sindh Sidhu) के पास ‘दिमाग नहीं’ है और उन्होंने (सिंह ने) पांच साल पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को इस अक्षम व्यक्ति (सिद्धू) को पार्टी में शामिल न करने की सलाह दी थी. पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में अवैध रेत खनन मामले में वर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता की जानकारी मिलने के बावजूद, उन्होंने ‘‘पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा की भावना से’’ कोई कार्रवाई नहीं की और इसलिए भी कि उन्हें सोनिया गांधी से ‘हरी झंडी’ नहीं मिली थी.

अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) के 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने यह भी कहा कि उन्होंने ‘मी टू’ मामले में चन्नी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी, क्योंकि महिला आईएएस अधिकारी अपनी शिकायत पर कायम नहीं रह सकीं. अमरिंदर सिंह की नयी पार्टी पीएलसी पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने कहा था कि आप सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, इस पर तत्कालीन पटियाला राजघराने के 79-वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘मैंने कहा था कि हम उन्हें (सिद्धू को) जीतने नहीं देंगे, क्योंकि वह पूर्णत: अक्षम आदमी है.’’

ये भी पढ़ें- Republic Day Parade से झांकी हटाने को लेकर भड़कीं Mamata Banerjee, कहा- केंद्र ने Bengal के साथ किया अन्याय

उन्होंने कहा, ‘‘जब कांग्रेस अध्यक्ष ने करीब पांच साल पहले यह पूछा था कि सिद्धू कैसे हैं, तो मैंने कहा था कि यह आदमी कांग्रेस पार्टी का सदस्य होने के बिल्कुल काबिल नहीं है. इसके बावजूद उन्होंने (श्रीमती गांधी ने) सिद्धू को पार्टी में शामिल कर लिया था.’’ अमरिंदर सिंह ने आगे कहा, ‘‘पहले ही दिन से मैंने कहा है कि इस आदमी के पास दिमाग नाम की चीज नहीं है. मैंने यह सब कांग्रेस अध्यक्ष से कहा था, जब उन्होंने मुझसे पूछा था कि सिद्धू कैसे पार्टी के लिए हितकारी साबित होंगे.’’

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में अमरिंदर ने कहा कि दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री के तौर पर अपने साढे चार साल के शासन में उन्होंने 92 प्रतिशत चुनावी वादे पूरे किये थे. उन्होंने कहा, ‘‘आप ही बताएं, मैंने क्या गलत किया है? यदि उन्होंने मुझे पहले इस्तीफे के लिए कहा होता तो मैं तभी इस्तीफा दे देता. सितम्बर 2021 में उन्होंने मुझे दिन में इस्तीफा के लिए कहा और मैंने शाम तक पद छोड़ दिया था.’’ उन्होंने चन्नी के खिलाफ कथित ‘मी टू’ मामले के बारे में भी बोला. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता महिला अधिकारी पीछे हट गयी थी.

ये भी पढ़ें- ABP Opinion Poll: यूपी में कौन मारेगा बाजी, पूर्वांचल-बुंदेलखंड-अवध और पश्चिमी यूपी में किसका दबदबा? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget