एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा बनाए जाने पर क्या बोले चरणजीत सिंह चन्नी, जानें

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपना सीएम पद का चेहरा बनाया है. जिस पर चन्नी ने ट्वीट कर आभार व्यक्त किया है.

Punjab Assembly Election 2022: कांग्रेस ने रविवार को पंजाब में अपना सीएम चेहरा घोषित कर दिया है. राहुल गांधी ने एलान करते हुए कहा कि पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही राज्य में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा होंगे. जिसके बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस हाईकमान और पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा किया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर लिखा है कि मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं कांग्रेस हाईकमान और पंजाब के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. जैसा कि आपने हमें पिछले 111 दिनों में पंजाब को आगे ले जाने के लिए इतनी मेहनत करते देखा है, मैं आपको पंजाब और पंजाबियों को नए जोश और समर्पण के साथ प्रगति के पथ पर ले जाने का आश्वासन देता हूं.

फिलहाल पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार का चेहरा साफ हो जाने से अब राज्य में राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई है. पंजाब में कांग्रेस को सत्ता में दोबारा वापसी में लाने के लिए राहुल गांधी लगातार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. उनका कहना है कि चन्नी जी मुख्यमंत्री बने, अहंकार नहीं है, जनता के बीच जाते हैं. क्या आपने कभी नरेंद्र मोदी को जनता के बीच जाते हुए देखा, सड़क पर किसी की मदद करते हुए देखा है? नहीं करेंगे क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं.

फिलहाल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा पर से पर्दा उठाए जाने पर सिद्धू ने चन्नी से कहा, चन्नी साहब ताली ठोको. ये सुनकर चन्नी ने उठकर सिद्धू को गले लगा लिया. नवजोत सिंह सिद्धू के भाषण के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू को एक-दूसरे से गले मिलते भी देखा गया. सिद्धू ने शेर पढ़ कर राहुल गांधी की तारीफ भी की, उनका कहना है कि वह काफी अच्छे नेता हैं जो उन्होंने एक दलित, गरीब को मुख्यमंत्री बनाया है.

इसे भी पढ़ेंः
Lata Mangeshkar Passes Away: सुरों की कोकिला के निधन से सदमे में बॉलीवुड, धर्मेंद्र बोले- आज पूरी दुनिया दुखी...

Lata Mangeshkar Death: 'रथ यात्रा के दौरान Lata Mangeshkar जी ने रिकॉर्ड कर भेजा था राम भजन', स्वर कोकिला के निधन पर आडवाणी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget