एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Election 2022: बीजेपी प्रत्याशी पर हमले के बाद Amarinder Singh का Congress पर हमला, बोले- हार के डर से दिख रही हताशा

Punjab Assembly Election: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ऐसी हिंसा पंजाब में कभी नहीं सुनी गई. यह अस्वीकार्य है और कांग्रेस सरकार की सहमति पर इसे अंजाम दिया गया है. यह हार के डर से उनकी हताशा दिखा रहा है.

Punjab Election: पंजाब के गिल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व आईएएस सुच्चा राम लाढर की कार पर रविवार शाम को अज्ञात लोगों के हमले पर राजनीति तेज हो गई है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ऐसी हिंसा पंजाब में कभी नहीं सुनी गई. यह अस्वीकार्य है और कांग्रेस सरकार की सहमति पर इसे अंजाम दिया गया है. यह हार के डर से उनकी हताशा दिखा रहा है.

दरअसल रविवार शाम को बीजेपी उम्मीदवार सुच्चा राम लाढर हमले में घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीजेपी प्रत्याशी पर हमला तब हुआ, जब वह लुधियाना जिला स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव से चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे. इलाके के एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लाढर की कार पर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला किया जिससे वह घायल हो गए. उन्होंने बताया कि लाढर को लुधियाना के सिविल अस्पतल ले जाया गया जहां पर उनकी हालत स्थिर है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है.

लाढर रिटायर्ड आईएएस हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में लुधियाना की गिल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले वह दिन में लुधियाना में आयोजित बीजेपी की चुनावी रैली में शामिल हुए थे, जिसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया था. पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.

इससे पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार को इसलिए हटाना पड़ा, क्योंकि उसे दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी चला रही थी. उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी हमला करते हुए उसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से निकली हुई पार्टी बताया था. 

UP Election 2022: CM योगी का दावा- अखिलेश यादव नहीं चाहते आजम खान जेल से बाहर आएं, बताई ये बड़ी वजह

UP Election 2022: कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का विवादित बयान, बोले- 'तेजपत्ते की तरह इस्तेमाल हो रहा मुसलमान

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget