एक्सप्लोरर

पंजाब: आम आदमी पार्टी, बीएसपी के साथ गठबंधन कर सकती है, SAD(Taksali) से भी चल रही है बात

Lok Sabha Election 2019: इससे पहले आम आदमी पार्टी ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है. अनुमान लगाया जा रहा है राज्य में पार्टी के नेताओं की बीच चल रही कलह से उसकी स्थिति कमजोर हुई है.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. राज्य में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन के लिए सहयोगी दलों की तलाश में जुट गई है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य पार्टी संयोजक भगवंत मान गठबंधन करने के लिए बीएसपी और शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) से बात कर रहे हैं.

सिंगरूर में भगवंत मान ने कहा, ''बीएसपी राष्ट्रीय पार्टी है और हमारे हाई कमान ने बीएसपी के साथ गठबंधन पर सहमति जाहिर की है. गठबंधन के लिए हमारी बात उनसे चल रही है. हम रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) से भी गठबंधन के लिए बात कर रहे हैं.''

हालांकि आम आदमी पार्टी राज्य में सुखपाल सिंह खैरा की पंजाबी एकता पार्टी और सिमरजीत बैंस की लोक इंसाफ पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती है. इन दोनों पार्टियों ने बीएसपी और शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के साथ मिलकर पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस बनाया है. पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस में पहले ही पंजाब की आधी सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बन चुकी है, पर आधी सीटों पर पेंच फंसा हुआ है.

गठबंधन पर बात करते हुए रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा, ''हम जिन सीटों पर सहमति नहीं बनी है, उनपर बात कर रहे हैं.'' आप के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा, ''हां, बात हुई है, पर कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. अभी आखिरी नतीजे पर पहुंचा जाना बाकी है.''

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस में शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) आधी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है. इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का रास्ता भी खुला रखा है.

बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं. 2014 के चुनाव में एनडीए को 6, आम आदमी पार्टी को 4 और कांग्रेस को 3 सीटें मिली थीं. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव जीतने वाली कांग्रेस इस साल लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी को आपसी कलह की वजह से नुकसान झेलना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget