एक्सप्लोरर

UP Election: क्या उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी होगी कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा? जानें उनका क्या है जवाब

UP Polls 2022: कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी की जनता को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है.

Priyanka Gandhi On UP CM Candidate: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुनावी घोषणापत्र में कई लोक लुभावने वादे किए जा रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से भी यूपी की जनता को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई, वो चाहे युवाओं को रोजगार की बात हो या फिर महिलाओं की. इस बीच, यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से यूथ मैनिफेस्टो के दौरान जब प्रियंका गांधी से सीएम उम्मीदवार के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि क्या आपको कोई और चेहरा दिख रहा है?

प्रियंका ने यह साफ नहीं किया कि वे चुनाव लड़ेंगी या नहीं. उन्हें मुख्यमंत्री चेहरा के तौर पर पूछे गए सवाल पर भी सीधा जवाब न देते हुए कहा कि आपको कोई और चेहरा नहीं दिख रहा है. कांग्रेस ने यूथ मैनिफेस्ट में कई लोकलुभावने वादे किए हैं. यूपी में 20 लाख रोजगार देने का वादा किया है जिसमें से आरक्षण के तहत 8 लाख रोजगार महिलाओं को मिलेंगे. कांग्रेस के भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं. कांग्रेस का दावा है कि इसमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है.

पार्टी ने कहा है कि प्राथमिक विद्यालयों में खाली 1.5 लाख खाली पद भरे जाएंगे. माध्यमिक, उच्च शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा.कांग्रेस के मुताबिक संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा. भर्ती प्रक्रिया में सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी.

कांग्रेस ने कहा है कि अगर यूपी में सरकार बनी तो परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

कांग्रेस ने दावा किया है कि नौकरियों में आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे. कांग्रेस ने मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण देने का वादा किया है. भर्ती विधान में कहा गया है कि अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget