एक्सप्लोरर

Poll Of Exit Polls 2023: इस एग्जिट पोल में जेडीएस को मिली बंपर सीटें, सरकार बनाने में निभा सकती है 'किंगमेकर' की भूमिका

Karnataka Exit Polls: इस एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, इस चुनाव में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है. राज्य की सभी 224 सीटों के लिए आज शाम 6 बजे वोटिंग समाप्त हो चुकी है.

Karnataka Exit Polls: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग के बाद अधिकतर एग्जिट पोल में कांग्रेस का सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, एक एग्जिट पोल का रिजल्ट ऐसा भी है जिसमें एचडी कुमारस्वामी की जेडीएस को अन्य पोल के मुकाबले सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं. ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़ के एग्जिट पोल की माने तो जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है.

राज्य की सभी 224 सीटों के लिए आज शाम 6 बजे वोटिंग समाप्त हो चुकी है. शाम 5 बजे तक करीब 65.69% वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है.

आज सात एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है. राज्य की 224 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है. आइये जानते हैं कि जेडीएस को किस एग्जिट पोल में कितनी सीटें मिली हैं.

ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़

ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़ के आंकड़ों में जेडीएस को सबसे ज्यादा 25-33 सीटें मिलती दिख रही हैं. इसमें बीजेपी को 79-94, कांग्रेस को 103-118 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है.

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के आंकड़ों में जेडीएस को अधिकतर 24-32 सीटें मिलने की संभावना हैं. इसमें बीजेपी को 85-100, कांग्रेस को 94-108 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है. 

एबीपी न्यूज-सीवोटर

एबीपी न्यूज-सीवोटर के आंकड़ों में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने के आसार हैं. इसमें बीजेपी को 83-89, कांग्रेस को 100-112 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में जेडीएस को 21-26 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. इसमें बीजेपी को 88-98, कांग्रेस को 99-109 और अन्य को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

टाइम्स नाउ-ईटीजी

टाइम्स नाउ-ईटीजी के आंकड़ों में जेडीएस को 23 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. इसमें बीजेपी को 85, कांग्रेस को 113 और अन्य को 3 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है.

न्यूज नेशन-सीजीएस

न्यूज नेशन-सीजीएस के आंकड़ों में जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है. इसमें बीजेपी को 114, कांग्रेस को 86 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

सुवर्णा न्यूज-जन की बात

सुवर्णा न्यूज-जन की बात के आंकड़ों में जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है. इसमें बीजेपी को 94-117, कांग्रेस को 91-106 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: पीएम मोदी के 'वोटिंग अपील' वाले वीडियो पर कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग, कहा- ECI तमाशबीन बना हुआ है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget