एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में AIADMK-PMK के बीच गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

दक्षिण भारत में सियासी वजूद तलाश रही बीजेपी और एआईएडीएमके मिलकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और तमिलनाडु बीजेपी के प्रभारी पीयूष गोयल मंगलवार को चेन्नई पहुंचेंगे.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 से पहले तमिलनाडु की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और पाटिल मक्कल काटची पार्टी (पीएमके) दोनों गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरेंगे. पार्टी अध्यक्ष ओ पनीरसेल्वम ने इस बात की घोषणा की.

ओ पनीरसेल्वम ने बताया, ''आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी एआईएडीएमके पीएमके के साथ मिलकर गठबंधन करेगी. पीएमके सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी. राज्य में 21 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भी हम दोनों एक दूसरे को सहयोग करेंगे.''

बता दें कि सोमवार को ही खबर आई थी कि दक्षिण भारत में सियासी वजूद तलाश रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एआईएडीएमके मिलकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और तमिलनाडु बीजेपी के प्रभारी पीयूष गोयल मंगलवार को चेन्नई पहुंचेंगे.

बीजेपी के दोनों नेता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी और उप-मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के बाद दोनों दलों के नेता प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस गठबंधन में और भी कई दल शामिल हो सकते हैं.

खबरों के मुताबिक बीजेपी-एआईएडीएमके के गठबंधन में पीएमके, डीएमडीके, पीटी, केएनएमके, आईजेके और पीएनके यानि कुल आठ पार्टी शामिल हो सकती है. बीजेपी तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों में से 8 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

2014 के लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके अकेले मैदान में उतरी थी. 39 सीटों में से एआईएडीएमके को 37 सीटों पर कामयाबी मिली थी. जबकि एक सीट पीएमके और एक बीजेपी के खाते में गई थी. वहीं कांग्रेस और डीएमके खाता भी नहीं खोल पाई थी.

जयललिता के निधन के बाद से सूबे में एआईएडीएमके की स्थिति कमजोर हुई है. चुनावी सर्वक्षणों में भी एआईएडीएमके की सीटें घटने का अनुमान लगाया जा रहा है.

तमिलनाडु: BJP सत्तारूढ़ AIADMK के साथ कर सकती है गठबंधन, 6 और पार्टियां आएंगी साथ

कश्मीर की मांओं के नाम सेना का पैगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget