एक्सप्लोरर

दिवाली के बाद PM नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिले UP सीएम योगी आदित्यनाथः जानें, कौन से मुद्दों पर हुई बात

Yogi Adityanath Meet PM Modi: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई, जिसे बेहद अहम माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश (यूपी) में उप-चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई है. रविवार (तीन नवंबर, 2024) को वह उनसे मिलने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे, जहां दोनों की भेंट शाम को सात लोक कल्याण मार्ग पर हुई. ऐसा बताया जा रहा है कि बीजेपी के दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात लगभग सवा घंटे तक चली.

पीएम आवास पर नरेंद्र मोदी-योगी आदित्यनाथ की इस मीटिंग को कई कारणों से बेहद अहम बताया गया. ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली के बाद यूपी सीएम राज्य के बाहर निकले और उन्होंने इस दौरान किसी बीजेपी के सीनियर नेता से मुलाकात की. सियासी गलियारों में इसे दीपावली की औपचारिक शिष्टाचार भेंट भी बताया गया. 

वैसे, यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव है, जिसके कारण इस मुलाकात के सियासी मायने भी होने की संभावना है. जिन नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव है, उनमें पांच पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और चार पर समाजवादी पार्टी (सपा) का कब्जा है. 

योगी आदित्यनाथ ने कुछ समय पहले चुनावी बयानबाजी के दौरान कहा था, "बंटेंगे तो कटेंगे." उनका यह बयान सड़क से सोशल मीडिया तक खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पीच के दौरान कहा था कि एक हैं तो सेफ हैं. हालांकि, यूपी के प्रयागराज में जनवरी 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए नया लोगो रिलीज किया गया है तो यह मुलाकात उसके लिए भी हो सकती है.

पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात खत्म हो गई है. सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी पीएम से मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं. कहा ये भी जा रहा है कि वह देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Election 2024: महाराष्ट्र में चलेगा 'खोटा सिक्का'? पसंदीदा सीएम के तौर पर सर्वे में शिंदे ने दी ठाकरे-फडणवीस को पटखनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget