एक्सप्लोरर

PM मोदी का शपथ ग्रहण: बंगाल में राजनैतिक हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को भी मिला न्यौता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम को शपथ लेंगे. इस समारोह में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों को बुलाया गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी बुलाया गया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले देश-विदेश के तमाम दिग्गज हस्तियों की लंबी लिस्ट है. लेकिन इस लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम भी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में कथित तौर पर राजनैतिक हिंसा में मारे गए 54 बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवार को शपथ ग्रहण में बुलाया है. बीजेपी के इन कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या 16 जून 2013 से 26 मई 2019 तक राजनीतिक हिंसा में हुई है.

प्रधानमंत्री खुद बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का जिक्र अपने भाषणों में करते रहे हैं. चुनाव में जीत के बाद सोमवार को ही जब प्रधानमंत्री मोदी पहली बार वाराणसी पहुंचे तो उन्होंने हिंसा का जिक्र किया. उन्होंने कहा, "देश में राजनीतिक छुआछूत बढ़ी है. हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं. पश्चिम बंगाल में हत्याओं का दौर अभी भी जारी है."

शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी बुलाया गया है. चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी तीर चलाए थे. ममता बनर्जी ने फोनी तूफान के बाद पीएम मोदी से बातचीत से इनकार करते हुए कहा था कि वे अब नए प्रधानमंत्री से मिलेंगी.

पहली बार चुनाव जीतकर संसद पहुंची एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती-नुसरत जहां, पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

दरअसल, बीजेपी बंगाल फतह की तैयारी में है और इस ओर कई कदम बढ़ा चुकी है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटों में 18 सीटों पर जीत दर्ज की है. पहली बार है जब बीजेपी दहाई के आंकड़ों में पहुंची है. 2014 के चुनाव में बीजेपी ने मात्र दो सीटों पर जीत दर्ज की थी.

इस बार चुनाव में टीएमसी को 22, बीजेपी को 18 और कांग्रेस को दो सीटें मिली है. वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो टीएमसी को 43.3 प्रतिशत और बीजेपी को 40.3 प्रतिशत वोट मिले हैं. अब बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. कल ही टीएमसी के दो विधायक दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गए.

पीएम मोदी के कल के शपथ ग्रहण समारोह में न्यौता नहीं मिलने पर पाकिस्तान बोला- उम्मीद करना बेवकूफी होती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget