एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को पीएम मोदी की चेतावनी, कहा- हमने परमाणु बम दीवाली के लिए नहीं बचा रखे हैं

Lok Sabha Elections 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में बीजेपी की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन पाकिस्तान न्यूक्लियर बम की धमकी देता था, तो हमारे पास जो न्यूक्लियर है वो दिवाली के लिए रखा है क्या?

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं. उन्होंने आज राजस्थान के बाड़मेर में बीजेपी की चुनावी जनसभा में भी इसका जिक्र किया और सख्त लहजे में चेतावनी दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने परमाणु बम दीवाली के लिए नहीं बचा रखे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ''भारत ने पाकिस्तान की धमकी से डरने की नीति को छोड़ दिया है. आए दिन पाकिस्तान न्यूक्लियर बम की धमकी देता था, तो हमारे पास जो न्यूक्लियर है वो दिवाली के लिए रखा है क्या? हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, उसे कटोरा लेकर घूमने के लिए मजबूर कर दिया है.''

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान को मिली खुली छूट के कारण देश में आतंकी हमले आम बात थी. आज श्रीलंका में बड़ा आतंकी हमला हुआ है निर्दोष लोगों को आतंकियों ने मार दिया. आतंक के सरपरस्तों को सबक सिखाने के लिए मैंने फैसला किया है, उनके घर में घुसकर मारता हूं.''

पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1971 की लड़ाई में हमारे सैनिकों के शौर्य के कारण पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा हमारे कब्जे में था, 90 हज़ार पाक सैनिक हमारे पास थे. लेकिन उसके बाद शिमला में क्या हुआ, सरकार ने टेबल पर सब गंवा दिया जो जवान जीतकर लाए थे.

पीएम मोदी बोले- पाकिस्तान अगर पायलट अभिनंदन को नहीं लौटाता तो वह ‘कत्ल की रात’ होती

उन्होंने कहा, ''वर्षों से नेशनल वॉर मेमोरियर की मांग हो रही थी, कांग्रेस ने अपने परिवार के लिए स्मारक बनाए. परिवार के लिए समाधियां बनाई, लेकिन देश के जवानों के बलिदान को याद करने के लिए कोई राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनाया.''

पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस और उसके साथियों में सेना के जवानों के प्रति सोच ही अलग है. कर्नाटक में जो सरकार बनी है वो कांग्रेस के कारण ही चल रही है. वहां के मुख्यमंत्री ने कहा है कि है जिन लड़कों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है वो ही सेना में जाते हैं.''

उन्होंने कहा, ''आजादी के बाद कांग्रेस एक के बाद एक घोटाले करती रही है. कांग्रेस ने 2009 में वादा किया था कि सेना का आधुनिकीकरण करेंगे, समंदर से आसमान तक सुरक्षा घेरा मज़बूत करेंगे. लेकिन मलाई खाने के लालच में दशकों से चला आ रहा राफेल विमान का सौदा ठप कर दिया.''

श्रीलंका धमाका: 3 भारतीयों समेत 215 लोगों की मौत, करीब 500 घायल, 12 घंटे के लिए कर्फ्यू

राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. राजस्थान की 13 सीटों पर 29 अप्रैल को और 12 सीटों पर 6 मई को वोट डाले जाएंगे. सूबे में सत्तारूढ़ कांग्रेस से बीजेपी का मुकाबला है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget