एक्सप्लोरर

UP Assembly Elections: 'समाजवादियों को जनता की चिंता नहीं, अपनी तिजोरी भरने की प्यास थी'- प्रधानमंत्री मोदी

UP Polls 2022: खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के बिजनौर नहीं जा पाए, लेकिन उन्होंने वर्चअली जन चौपाल रैली को संबोधित किया.

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज बिजनौर में एक चुनावी वर्चुअल रैली को संबोधित किया. पीएम पहले फिजिकली खुद बिजनौर पहुंचने वाले थे लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वहां लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले माफी मांगी. उन्होंने कहा, 'मैं माफी मांगता हूं. क्योंकि चुनाव आयोग की तरफ से कुछ मुक्ति मिलने के कारण सोच रहा था कि बिजनौर से मैं चुनाव अभियान का प्रारंभ करूं, लेकिन खराब मौसम के कारण मेरा हेलिकॉप्टर नहीं निकल पाया.'

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की नदी का पानी ठहरा हुआ था. ये पानी नकली समाजवादियों के परिवार में, उनके करीबियों में ठहरा हुआ था. इन लोगों को सामान्य मानवी की प्यास से कभी कोई मतलब नहीं रहा. वो सिर्फ अपनी प्यास बुझाते रहे, अपनी तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे.

UP Assembly Elections: 'समाजवादियों को जनता की चिंता नहीं, अपनी तिजोरी भरने की प्यास थी'- प्रधानमंत्री मोदी

बिजनौर की वर्चुअल रैली में PM मोदी ने कहा-

  • यूपी की भाजपा सरकार किसान भाइयों के सम्मान और उनका अधिकार वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. पिछले पांच साल में गन्ना किसानों को डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है. इतना तो पहले की दो सरकारों में मिलाकर नहीं किया गया है.
  • पहले की सरकारों में गन्ने की पर्ची से लेकर गन्ना बकाए के भुगतान तक हर जगह नकली समाजवादियों का ही बोलबाला था.
  • पहले की सरकारों में यूरिया खाद के लिए यूपी के किसानों ने लाठियां तक खायी हैं. जिन्होंने किसानों को ये दिन दिखाए थे वे कभी किसानों का भला नहीं कर सकते हैं, वो सिर्फ किसानों को धोखा दे सकते हैं.
  • पहले की सरकार में गेहूं की जितनी सरकारी खरीद हुई थी, योगी जी की सरकार ने उससे दोगुने से भी ज्यादा गेहूं MSP पर खरीदा है.
  • आज जो लोग आपको बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे ये जरूर पूछिएगा कि जब उनकी सरकार थी तो वो लोग इस इलाके में, आपके गांवों में कितनी बिजली देते थे?
  • याद करिए, महिलाओं से, हमारी बहनों-बेटियों से छेड़छाड़ कितनी आम बात थी. हालात इतने खराब थे कि चेन लूटे जाने पर इस बात का शुक्र मनाया जाता था कि चलो जान तो बच गई.
  • हम चाहते हैं कि आने वाले 25 सालों में जब देश आजादी के 100 साल पूरे करे तो यूपी विकास की सुनहरी गाथा के साथ अपना परचम लहराए. हमारी सरकार लगातार कोशिश में जुटी है. यहां के व्यापारियों, उद्यमियों, किसानों को हर संभव सहायता दी जा रही है.
  • करीब 500 किमी का दिल्ली-लखनऊ इकोनॉमिक कॉरिडोर भी मुरादाबाद से ही होकर गुजरेगा. अलीगढ़-मुरादाबाद कॉरिडोर का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. डबल इंजन की भाजपा सरकार में मुरादाबाद-बरेली कॉरिडोर भी पूरा होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Karnataka: हिजाब विवाद पर बोले मंत्री बीसी नागेश- सियासी दलों के लिए 'टूल' न बने छात्राएं, ड्रेस कोड पालन न करने वालों के लिए दूसरे विकल्प खुले

Punjab Election 2022: क्या चुनाव के बाद साथ आएंगे शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी? हरदीप पुरी ने दिया जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget