एक्सप्लोरर

'मेरे साथ कहीं भी ली हो फोटो आ जाएगी' पीएम मोदी ने वाराणसी में छात्रों को बताया नमो ऐप का फीचर

PM Modi In varanasi: वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू में छात्रों को संबोधित किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं. इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ मस्ती भी की.

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने वहां अमूल प्लांट सहित 13202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद वह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) पहुंचे, जहां उन्होंने संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए.

इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई. पीएम मोदी ने कहा, "मैंने देखा है कि बहुत सारे लोगों की इच्छा मेरे साथ फोटो खिंचावाने की होती है, लेकिन मेरी इच्छा है आपके साथ फोटो खिंचावाने की. इसके लिए आपको (छात्रों) मेरी मदद करनी होगी."  

पीएम मोदी ने नमो ऐप के फीचर की जानकारी दी
उन्होंने कहा," मैं ये फोटो तो अपने साथ ले जाऊंगा पर आपका क्या होगा? इसका उपाय है कि आप नमो ऐप डाउनलोड कीजिए और उसे ओपन कीजिए, उसमें एक सेक्शन है फोटो का. उसमें अपनी सेल्फी क्लिक करके डाल दीजिए. जब अब बटन दबांगे, तो आपकी मेरे साथ कहीं भी कितनी भी फोटो क्लिक की गई हैं, सब AI की मदद से सामने आ जाएंगी."

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि हमारे कांशी में संस्कृत भी होगी और साइंस भी होगी. इसके बाद पीएम मोदी ने छात्रों के साथ फोटो क्लिक करवाए और छात्रों के साथ मस्ती मजाक भी किया.

शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का किया निरीक्षण
इससे पहले पीएम मोदी देर रात एक सड़क का निरीक्षण करने भी पहुंचे वह देर रात लगभग 11 बजे वाराणसी के शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. इतनी रात को पीएम मोदी जब सड़क का निरीक्षण कर रहे थे तो सड़क किनारे बने घरों से महिलाओं और बच्चों ने उनका अभिवादन किया. 

इसके अलावा पीएम मोदी संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती समारोह में भी शामिल हुए. उन्‍होंने वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया. साथ ही संत गुरु रविदास जन्मस्थली का दौरा किया.

यह भी पढ़ें- क्रॉस वोटिंग और राजा भैया की 2018 वाली कहानी: यूपी का राज्यसभा चुनाव क्यों हो गया दिलचस्प?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget