एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'बिहार में कितनी लोकसभा सीटें जीतेगा NDA', विधानसभा से नीतीश कुमार ने कर दिया बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में NDA राज्य की सभी सीटों पर चुनाव जीतेगा.

Nitish Kumar On Lok Sabha Election 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार (13 फरवरी 2024) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीट जीतेगा. राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष ने विधानसभा में जोरदार तरीके से यह दावा किया. नीतीश कुमार ने दोहराया कि अतीत के उतार-चढ़ाव के बाद वह पुराने सहयोगियों के साथ लौट आए हैं.

पिछले संसदीय चुनावों में NDA के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘ हमें इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि आगामी चुनाव में हम सभी सीट जीतेंगे.’’ पिछले संसदीय चुनाव में NDA ने राज्य की 40 में से 39 सीट पर जीत हासिल की थी. उन्होंने 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार सफलता को भी याद किया और उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि अगले साल के विधानसभा चुनाव में दोहराई जाएगी. वर्ष 2010 के विधानसभा चुनावों में NDA ने कुल 243 सीट में से 200 से अधिक सीट जीती थीं.

अब चिंता की कोई बात नहीं-नीतीश कुमार

अपने पहले के रुख को खारिज करते हुए कि कुमार ने कहा, ‘‘यह कोरोना महामारी का दौर था. हम समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है. लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है.’’ वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने जद(यू) के खिलाफ कई भाजपा बागियों को मैदान में उतारा था, इससे जद(यू) के प्रदर्शन पर असर पड़ा था.

घच-पच करने वालों पर होगा एक्शन

लगभग 40 मिनट तक के संबोधन में मुख्यमंत्री ने ‘‘ अपनी सीट पर बैठे रहने और बहस में भाग लेने के बजाय’’ बहिर्गमन करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले विपक्ष पर तंज कसा. कुमार ने कहा, ‘‘ उन्होंने यही कहा होगा कि राज्यपाल ने सरकार की प्रशंसा करके झूठ बोला. मैंने उन्हें दो मौकों पर सरकार में सेवा करने का अवसर प्रदान किया, जिसे उन्होंने गंवा दिया.’’ कुमार की सरकार द्वारा सोमवार को विश्वास मत हासिल करने से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त की शिकायतों का जिक्र करते हुए जद(यू) प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों पर कार्रवाई करने जा रहा हूं जो ‘‘घच-पच’’ करने जा रहे थे. उन्हें यह जानने की जरूरत है कि विधानसभा में अपनी सदस्यता छोड़े बिना वे दूसरे पाले में नहीं जा सकते. अगर उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया होता तो वे कभी भी अपनी सीट नहीं जीत पाते.’’

विधायकों के आने से मिलेगी ताकत

हालांकि, राजद के तीन विधायक के उनके खेमे में आने पर कुमार ने कहा, ‘‘ ये लोग अपने दम पर जीतते हैं और इनके हमारे साथ आने पर हमें ताकत मिलेगी.’’ राजद पर निशाना साधते हुए कुमार ने आरोप लगाया, ‘‘ उनके (राजद के) शासन में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी और लोग सूर्यास्त के बाद बाहर नहीं निकलते थे. आज इसके विपरीत महिलाएं भी देर रात तक बिना किसी डर के घूमती हैं.’’ जद(यू) प्रमुख ने राजद के सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भी सवाल उठाया और दावा किया कि प्रतिद्वंद्वी पार्टी ‘‘ मुझ पर अत्यंत पिछड़े वर्गों की अलग उप-श्रेणी को खत्म करने और सभी जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में लाने के लिए दबाव डाल रही थी’’.

किस बात पर भड़क गए नीतीश कुमार

पूर्व सहयोगी द्वारा उनके खिलाफ नारे लगाने पर नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि ‘‘आप ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सत्ता में रहते हुए आपने लोगों को धक्के लगवाए. यह पार्टी अगले चुनाव में बर्बाद हो जाएगी.’’ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी से अपने सदस्यों को चुप रहने और उनके भाषण को बाधित नहीं करने के लिए कहा. जद(यू) की ओर से भी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये गये. लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने बाद में जद(यू) सदस्यों के व्यवहार को लेकर सदन के बाहर मीडिया से शिकायत की.

ये भी पढ़ें- जयपुर रवाना हुईं सोनिया गांधी, राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन करेंगी दाखिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget