एक्सप्लोरर

‘बंटोगे तो कटोगे’ पर बंट गया NDA? महाराष्ट्र से UP-बिहार तक रार, विरोध में सहयोगी

NDA Dispute: योगी आदित्यनाथ के बंटोगे तो कटोगे नारे को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. इस नारे का एनडीए के साथी दल ही विरोध करने लगे हैं.

Politics On Bantenge To Katenge Slogan: बीजेपी के बंटेंगे तो कटेंगे नारे को लेकर एनडीए में ही फूट नजर आ रही है. इसके सहयोगी दल इसका विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस तरह के नारे की कोई जरूरत नहीं है. महाराष्ट्र में अजित पवार वाली एनसीपी ने सबसे पहले विरोध किया और इसके बाद जेडीयू और जयंत चौधरी की पार्टी भी कतार में है.

बंटेंगे तो कटेंगे पर अजित पवार ने 7 नवंबर को मुंबई में कहा, “ये छत्रपति शिवाजी, राजर्षी शाहू महाराज और महात्मा फूले का महाराष्ट्र है. यहां के लोग इस तरह की टिप्पणी पसंद नहीं करते. यहां के लोगों ने हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया है. आप महाराष्ट्र की तुलना अन्य राज्यों से नहीं कर सकते.”

इस पर महायुति की दूसरी सहयोगी पार्टी एकनाथ शिंदे की सेना के नेता संजय निरूपम ने कहा कि अजित दादा आज नहीं समझ रहे लेकिन आगे समझेंगे कि बंटेंगे तो कटेंगे वाली लाइन जरूर चलेगी. उन्हें समझना पड़ेगा कि सीएम योगी कोई गलत बात नहीं कर रहे.

जेडीयू ने भी किया विरोध

जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस ने 8 नवंबर को पटना में कहा, “बंटेंगे तो कटेंगे जैसे नारे की देश को कोई जरूरत नहीं है. इस नारे की जरूरत उन लोगों को है जिन्हें सांप्रदाय के नाम पर वोट चाहिए. जब देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हिंदू हैं तो देश में हिंदू कैसे असुरक्षित हो गए.” वहीं, चिराग पासवान ने इस मामले पर बीजेपी का साथ दिया है उनकी पार्टी ने कहा कि ये नारा ठीक है. 

जयंत चौधरी ने क्या कहा?

हाल ही में उपचुनाव का प्रचार करते हुए जयंत चौधरी ने पत्रकारों से बात की थी. इस पर एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि सीएम योगी आदित्यनाथ बंटोगे तो कटोगे की बात कर रहे हैं, इस पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, "ये उनकी बात है." इतना कहकर वो चले गए. इससे पता चलता है कि आरएलडी भी इस नारे के साथ नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Wayanad bypoll: 'भारत में इस्लामी शासन लाने की इच्छा रखने वाले कर रहे प्रियंका गांधी का समर्थन', बोले केरल CM पिनराई विजयन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget