एक्सप्लोरर

Nagaland Election 2023: नगालैंड चुनाव के नतीजे तय करेंगे ये 5 फैक्टर, टॉप करोड़पति से लेकर दागी तक मैदान में, जानिए बड़ी बातें

Nagaland Assembly Election 2023: नगालैंड चुनाव में बीजेपी और एनडीपीपी एक साथ चुनाव मैदान में हैं. ईसाई बहुल राज्य में बीजेपी के सामने दूसरी भी कई बड़ी समस्याएं हैं.

Nagaland Vidhan Sabha Chunav 2023: पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (27 फरवरी) को वोट डाले जा रहे हैं. राज्य के 60 विधानसभा सीटों में 59 पर मतदान होना है. राज्य की अकुलुतो विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार काजेतो किमिनी निर्विरोध जीत गए हैं. नगालैंड में सत्ताधारी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी के गठबंधन का मुकाबला नगा पीपल्स फ्रंट के साथ है. आइए जानते हैं नगालैंड चुनाव के 5 बड़े फैक्टर क्या हैं.

नगालैंड के चुनाव में आर्म्स फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्टर (AFPSA) लागू है और यह एक बड़ा मुद्दा है. साथ ही नगा राजनीतिक मुद्दे भी प्राथमिकता से होंगे. केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी सरकार ने नगा राजनीतिक मुद्दों को हल कर करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा की है.

सीमा विवाद प्रमुख मुद्दा
असम के साथ राज्य के चल रहे सीमा विवाद से भी लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं. असम में जहां बीजेपी सरकार है, वहीं नगालैंड में भी बीजेपी सरकार का हिस्सा है.

नगालैंड चुनाव का एक प्रमुख फैक्टर विपक्ष का एकजुट न होना है. सत्ताधारी बीजेपी और एनडीपीपी जहां गठबंधन में है, वहीं उसके सामने कांग्रेस और नगा पीपल्स फ्रंट (NPF) अलग-अलग मैदान में हैं. चुनाव से पहले नगा पीपल्स फ्रंट का कमजोर होना भी इस बार राज्य के विधानसभा चुनाव का प्रमुख फैक्टर है.

किस दल में कितने दागी
राज्य में बीजेपी के साथ वाले गठबंधन में 5 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर मुकदमे हैं. नगा पीपल्स फ्रंट के 5 जबकि कांग्रेस के 4 प्रतिशत उम्मीदवार दागी छवि के हैं.

टॉप 3 दागी प्रत्याशियों की बात करें तो एनपीएफ के विकाटो आई पर एक केस हैं. इसके बाद एपी जमीर (बीजेपी) और नीबा क्रोनू (एनडीपीपी) का नाम है. दोनों पर एक-एक केस हैं.

टॉप-3 करोड़पति
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक नगालैंड में बीजेपी और उसके सहयोगियों के पास सबसे ज्यादा 87 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार हैं. इसके बाद एनपीएफ के 59 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं. कांग्रेस के 26 प्रतिशत कैंडिडेट ने खुद की संपत्ति करोड़ से ऊपर दिखाई है.

राज्य में सबसे अमीर उम्मीदवार एलजेपी-आर के सुखातो सेमा हैं. सेमा के पास 160 करोड़ रुपये की संपत्ति  है. इसके बाद मुख्यमंत्री और एनडीपीपी नेता नेफियू रियो है, जो 47 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. बीजेपी के काहुली सेमा 34 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें

क्या इस बार नागालैंड रच पाएगा इतिहास? अब तक कोई महिला नहीं बनी विधायक, ये 4 महिलाएं इस बार मैदान में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget