एक्सप्लोरर

MCD Election Poll Of Exit Polls: एमसीडी चुनाव में AAP की लहर, बीजेपी और कांग्रेस का ये है हाल, जानिए एग्जिट पोल के नतीजे

MCD Election Result: दिल्ली में हुए नगर निगम के चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ बीजेपी और कांग्रेस को पटखनी दे रही है. जानें किस एग्जिट पोल में कितनी सीट मिली

Poll Of Exit Polls: दिल्ली नगर निगम के चुनाव नतीजे आने वाले हैं. उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे भी चलाए गए हैं. एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने आई कि वो इस बार एमसीडी पर कब्जा करने वाली है. जो बीजेपी पिछले डेढ़ दशकों से एमसीडी पर पैठ बनाए हुई थी उसकी जमीन खिसकती दिखाई है. तो यहां पर पोल ऑफ एग्जिट पोल की बात करेगें कि किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

शुरुआत करते हैं आजतक-एक्सिस माय इंडिया से... इस एग्जिट पोल में दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें, बीजेपी को 69 से 91 सीटें और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें दे रहा है.

इसके बाद न्यूज़ एक्स-जन की बात एग्जिट पोल में AAP को 159 से 175 सीटें, बीजेपी को 70 से 92 सीटें, और कांग्रेस को 4 से 7 सीटें मिल रही हैं.

तो वहीं, टाइम्स नाउ- ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, AAP को 146 से 156 , बीजेपी को 84 से 94 और कांग्रेस को 6 से 10 सीटें मिल रही हैं.

जी न्यूज-बार्क ने भी एग्जिट पोल किया उसके हिसाब से आम आदमी पार्टी को 134 से 146 सीटें, बीजेपी को 82 से 94 सीटें और कांग्रेस को 8 से 14 सीटें मिलती दिख रही हैं.

टीवी9 के एग्जिट की अगर मानें तो आप को 140 से 150 सीटें, बीजेपी को 92 से 96 सीटें और कांग्रेस को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है.

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे

कुल मिलाकर एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि इस बार एमसीडी में आम आदमी पार्टी का राज होगा और बीजेपी इससे दूर रहने वाली है. एमसीडी इलेक्शन के नतीजे भी अगर इसी तरह के आते हैं तो इसमें कोई दोराय नहीं है कि दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी. पहले यहां सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला दिखता था लेकिन इस बार कांग्रेस तीसरे नंबर जाती हुई दिख रही है. जब से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पैठ बनाई है, कांग्रेस और बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: MCD Election Results 2022: कल 42 सेंटर्स पर MCD चुनाव की काउंटिंग, एग्जिट पोल में AAP की लहर | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget