एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में BSP करेगी गठजोड़? मायावती ने दिया जवाब, तीसरे मोर्चा पर कही यह बात

Lok Sabha Elections 2024: मायावती ने कहा- यूपी में बसपा के मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी बेचैन हैं. आए दिन तरह-तरह की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने फिर साफ किया कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने वाली हैं. शनिवार को मायावती ने बताया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने इस दौरान चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की बात को अफवाहों और फर्जी खबर करार दिया. 

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "बसपा देश में लोकसभा का आम चुनाव अपने बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है. ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फर्जी खबरों के अलावा कुछ नहीं है. मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर विश्वसनीयता न खोए लोग भी सावधान रहें."

मायावती का अकेले चुनाव का फैसला 'अटल'

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा, "खासकर उत्तर प्रदेश में बसपा के मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बेचैन लगते हैं. इसलिए ये आए दिन तरह-तरह की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं लेकिन बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है."

बीजेपी इस बार के चुनाव अकेले 370 सीट जीतने का दावा कर रही है और एनडीए को 400 पार करने की बात चल रही है. ऐसे में बीजेपी पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की तैयारी में है. दूसरी तरफ INDIA गठबंधन बनाकर विपक्षी दल एक हुए हैं लेकिन मायावती ने इस गठबंधन से किनारा कस लिया है. 

बीजेपी कांग्रेस की आई पहली सूची

सपा और कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है कि बसपा INDIA गठबंधन के साथ आ जाए लेकिन ऐसा होना अब मुश्किल दिख रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने 195 और कांग्रेस ने 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. इधर मायावती बार-बार स्पष्ट कर रही हैं कि उनकी पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

यह भी पढ़ेंः Congress Candidates List 2024: कांग्रेस ने जारी की पहली कैंडिडेट लिस्ट, राहुल गांधी का वायनाड से नाम फाइनल, सामने आए ये बड़े नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget