एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'बंगाल चुनाव में 200 सीटें ला रहे थे, मिली केवल 77', ममता बनर्जी का बीजेपी के 400 पार के नारे पर तंज

Elections 2024: TMC चीफ ममता बनर्जी अब लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से मैदान में उतर गई हैं. इस माह की शुरुआत में स‍िर पर चोट लगने के बाद उन्‍होंने रव‍िवार (31 मार्च) को पहली चुनावी रैली संबोध‍ित की.

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार (31 मार्च, 2024) को एक चुनावी रैली में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 400 से ज्‍यादा सीटें जीतने के दावे का मजाक उड़ाया. टीएमसी सुप्रीमो ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वो 200 सीट का आंकड़ा पार करके द‍िखाए.   

बंगाल सीएम ममता ने यह भी कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) को इस राज्य में लागू होने नहीं देंगी. उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सीएए के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति विदेशी बन जाएगा. उन्होंने लोगों से इसके लिए आवेदन न करने का अनुरोध किया. 

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव का ज‍िक्र करते हुए कहा क‍ि बीजेपी ने 200 से अधिक सीट लाने का आह्वान किया था, लेकिन उसे महज 77 पर रुकना पड़ा. 

'सीएए-एनपीए लागू नहीं होने देंगे' 

ममता बनर्जी ने इस महीने की शुरुआत में लगी चोट के बाद पहली रैली को संबोधित करते हुए कहा क‍ि सीएए वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का जाल है. हम पश्चिम बंगाल में न तो सीएए और न ही राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण लागू होने देंगे. 

'बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं माकपा-कांग्रेस'  

ममता ने पश्चिम बंगाल में 'बीजेपी से हाथ मिलाने' के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा के समर्थन में कृष्णानगर में एक चुनावी रैली में कहा क‍ि पश्चिम बंगाल में कोई 'इंडिया' गठबंधन नहीं है. माकपा और कांग्रेस बंगाल में बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा क‍ि महुआ मोइत्रा को बदनाम किया गया और उन्हें लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया, क्योंकि वह बीजेपी के खिलाफ मुखर थीं.  

यह भी पढ़ें: INDIA Bloc Rally: 'मैच फ‍िक्‍स‍िंग की जा रही, ये मामूली चुनाव नहीं', 'INDIA' गठबंधन की रैली में राहुल का PM मोदी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget