एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: शिवेसना ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- अगर विपक्ष चुनौती नहीं तो इतनी रैलियां क्यों की

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी और शिवसेना गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ रही है. शिवसेना ने 124 और बीजेपी ने 164 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर मतदान से ठीक पहले बीजेपी-शिवसेना के बीच मतभेद सामने आए हैं. शिवसेना ने बीजेपी द्वारा ज्यादा संख्या में रैलियां किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं. शिवसेना का कहना है कि जब बीजेपी विपक्ष को चुनौती ही नहीं मान रही है तो उसने इतनी रैलियां क्यों की.

शिवसेना ने सीएम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर सवाल उठाए है जिसमें उन्होंने विपक्ष की चुनौती ना होने की बात कही थी. फडणवीस ने विपक्षी दलों की घटती ताकत पर निशाना साधते हुए हाल ही में कहा था कि बीजेपी गठबंधन से मुकाबले के लिए विपक्ष के पास कोई पहलवान नहीं है.

इसलिए उठा सवाल

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ''मुख्यमंत्री कहते रहे हैं कि चुनाव अभियान में विपक्ष मौजूद नहीं है. सवाल उठता है कि पूरे महाराष्ट्र में (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी की 10, (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह की 30 और स्वयं फड़णवीस द्वारा 100 रैलियां करने का क्या उद्देश्य है.''

उन्होंने कहा कि यही सवाल एनसीपी प्रमुख शरद पवार द्वारा भी उठाया गया जो गलत नहीं है. राउत ने सामना में लिखा, ''फड़णवीस ने कहा कि उनके सामने विपक्ष की कोई चुनौती नहीं है, वास्तविकता में एक चुनावी चुनौती है जिसने बीजेपी नेताओं को इतनी रैलियां करने के लिए बाध्य किया.''

शिवसेना सांसद सदस्य संजय राउत ने यह भी दावा किया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे के चुनाव मैदान में उतरना आने वाले सालों में राज्य का राजनीतिक इतिहास बदलने वाला साबित होगा. आदित्य ठाकरे अपने परिवार से चुनाव मैदान में उतरने वाले पहले सदस्य हैं और वह मुम्बई के वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.

हरियाणा चुनाव: SYL को लेकर अकाली दल और इनेलो में मतभेद, सुखबीर बादल ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget