एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव के भी घोषित होंगे रिजल्ट

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के अलावा 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी. सबसे तेज नतीजे के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे. महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने आसानी से सत्ता हासिल करने का दावा किया है. वहीं हरियाणा में भी बीजेपी ने जीत का दावा किया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे. मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी. एक्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के आसानी से सत्ता हासिल करने की संभावना जताई गई है. मतगणना ड्यूटी के लिए करीब 25,000 कर्मियों की तैनाती की गयी है. पुलिस ने मतगणना शांतिपूर्वक कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं. 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य के 269 स्थानों पर मतगणना होगी. 21 अक्टूबर को 61.13 फीसदी वोटिंग हुई थी. सबसे ज्यादा कोल्हापुर की करवीर सीट पर 83.93 फीसदी मतदान हुआ जबकि सबसे कम दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में 40.11 प्रतिशत मतदान हुआ.

हरियाणा विधानसभा चुनाव

राज्य की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी को अपनी सत्ता बरकरार रहने की उम्मीद है और एग्जिट पोल से उसकी इन उम्मीदों को और बल मिला है जिनमें बीजेपी की आसान जीत का अनुमान जताया गया है. वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी. राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है और गुड़गांव के बादशाहपुर खंड़ में एक अतिरिक्त केन्द्र बनाया गया है जिनमें बड़ी संख्या में मतदान केन्द्र थे. ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की आसान जीत का अनुमान जताया गया है लेकिन एक ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबले की संभावना जतायी है जबकि जननायक जनता पार्टी किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है. हरियाणा में 68 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी. इस बार 105 महिलाओं समेत 1,169 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा.

उपचुनाव

महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के अलावा 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजें भी आज सामने आएंगे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरु होगी. इन सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव में करीब 56.84 फीसदी मतदान हुआ. महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे.

यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनमें गंगोह, रामपुर, इगलास(सुरक्षित), लखनऊ कैण्ट, गोविन्दनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ, जैदपुर(सु), जलालपुर, बलहा (एससी) और घोसी सीट शामिल हैं.

गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनमें अमराईवाड़ी, खेरालू, थराद, लुणावाडा, बयाड और राधनपुर विधानसभा सीट शामिल हैं.

बिहार की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनमें किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा सीट शामिल हैं.

असम की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इसमें रंगपारा, सोनारी, रतबारी और जनिया विधानसभा सीट शामिल हैं.

हिमाचल प्रदेश की दो (धर्मशाला और पच्छाद), तमिलनाडु की दो (विक्रवंदी और नानगुनेरी), पंजाब की चार (फगवाड़ा, जलालाबाद, मुकेरियां और दाखा), केरल की पांच (तिरुवनंतपुरम, अरूर, कोन्नी, एर्नाकुलम और मंजेश्वरम), सिक्किम की तीन (पोकलोक कामरंग, गंगटोक और मरताम-रुमटेक), राजस्थान की दो (झुंझुनूं की मंडावा और नागौर की खींवसर), अरूणाचल प्रदेश की खोंसा पश्चिम, मध्य प्रदेश की झाबुआ, ओडिशा में बारगढ़ जिले की बीजेपुर, छत्तीसगढ़ की चित्रकूट, पुडुचेरी की कामराजनगर, मेघालय की शेल्ला और तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
राजस्थान: निकाय चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget