एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: परली सीट पर आमने-सामने हाई प्रोफाइल मुंडे परिवार, गोपीनाथ मुंडे की राजनीतिक विरासत पर है दावा

पंकजा मुंडे और धनंजय मुंडे के बीच लड़ाई केवल विधानसभा सीट के लिए नहीं है, बल्कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता (दिवंगत) गोपीनाथ मुंडे की राजनीतिक विरासत पर दावा है. पंकजा मुंडे ने परली से 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में चुनाव लड़ रहे कई प्रमुख उम्मीदवार एक ही परिवार से आते हैं. इस तरह से चुनाव लड़ रहा सबसे हाई प्रोफाइल मुंडे परिवार है. इस परिवार के दो सदस्य बीड में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. यह क्षेत्र दिवंगत केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का गढ़ है. गोपीनाथ मुंडे की बेटी और ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे बीड जिले की परली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं. पंकजा के सामने उनके चचेरे भाई और विधान परिषद में विपक्ष के नेता एमएलसी धनंजय मुंडे हैं. वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के उम्मीदवार हैं.

फडणवीस सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने परली से 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. पंकजा ने इस सीट पर अपने चचेरे भाई और एनसीपी नेता को 25,000 मतों के अंतर से मात दी थी. परली मुंबई से करीब 470 किलोमीटर दूर स्थित है.

पंकजा मुंडे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से की थी. गोपीनाथ मुंडे की राजनीतिक विरासत को भी अब पंकजा आगे लेकर चल रही हैं और असल मायने में लड़ाई भी यही है. धनंजय मुंडे भी इसी विरासत पर दावा ठोंक रहे हैं.

पंकजा मुंडे और धनंजय मुंडे के बीच लड़ाई केवल विधानसभा सीट के लिए नहीं है, बल्कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता (दिवंगत) गोपीनाथ मुंडे की राजनीतिक विरासत पर दावा है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि 24 अक्टूबर को नतीजों के बाद जनता किसके दावे पर अपनी मुहर लगाती है.

यह भी पढ़ें-

Exit Poll: एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका, हरियाणा में किसी को बहुमत नहीं

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया EVM से छेड़छाड़ का मुद्दा, सीईसी को पत्र लिखकर कहा- स्ट्रांग रूम में जैमर लगाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget