एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh New CM: सबसे पीछे बैठे मोहन यादव मंत्री बनने को लेकर भी नहीं थे कन्फर्म, अचानक शिवराज ने लिया नाम तो हुए हैरान

MP CM Mohan Yadav: मोहन यादव ओबीसी नेता हैं और उज्जैन दक्षिण से तीन बार के भाजपा विधायक हैं. वह शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं.

Madhya Pradesh New Chief Minister: मध्य प्रदेश में सीएम को लेकर चल रहा सस्पेंस सोमवार (11 दिसंबर) को खत्म हो गया. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एमपी के सीएम के लिए मोहन यादव के नाम का ऐलान कर दिया. हालांकि इस नाम ने हर किसी को चौंका दिया. दरअसल, मोहन यादव सीएम की रेस में कहीं भी नहीं थे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के बीच होड़ थी.

यहां तक की खुद मोहन यादव भी सीएम बनने के बारे में नहीं सोच रहे थे, लेकिन जिस तरह उनका नाम सामने आया उससे वह भी हैरान हो गए. आइए जानते हैं कि कैसे तमाम धुरंधरों के होने के बावजूद अचानक मोहन यादव का नाम सामने आया.

शिवराज सिंह चौहान ने लिया नाम तो हुए हैरान

दरअसल, तीन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक चल रही थी. पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने अपने भाषण के बाद शिवराज सिंह चौहान से सीएम के लिए एक नाम का प्रस्ताव पेश करने को कहा. उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव आखिरी पंक्ति में बैठे थे. अचानक शिवराज सिंह चौहान ने उनसे कहा, “अरे मोहन जी, खड़े तो हो जाइये.” यह सुनकर वह थोड़ा हैरान हुए. इसके बाद शिवराज ने स्पष्ट किया कि मोहन यादव का नाम सीएम के लिए प्रस्तावित किया जाता है.

सीनियर नेताओं ने किया प्रस्ताव का समर्थन

प्रस्ताव रखने के बाद मोहन यादव का समर्थन करने वालों में नरेंद्र तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और राजेंद्र शुक्ल भी थे. बता दें कि राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम का कार्यभार संभालेंगे. वहीं, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के अध्यक्ष होंगे.

बैठक में सबसे पीछे बैठे थे मोहन यादव

इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहन यादव ने सोमवार सुबह एक परिचित से बातचीत में पूछा था कि, "क्या लगता है, किसे चुनेंगे?" सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान मोहन यादव सबसे पीछे बैठे थे. उन्होंने अपने बगल में बैठे कुछ विधायकों से पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है. उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद वह राज्य मंत्रिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

ये भी पढ़ें

Madhya Pradesh New CM: सीएम चुने जाने के बाद मोहन यादव को आई शिवराज चौहान की याद, बताया राज्य के लिए जरूरी, पूर्व सीएम ने भी कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget