एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh New CM: सीएम चुने जाने के बाद मोहन यादव को आई शिवराज चौहान की याद, बताया राज्य के लिए जरूरी, पूर्व सीएम ने भी कही ये बात

MP CM Mohan Yadav: बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने के बाद मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान से उनके घर पर जाकर मुलाकात की और आगे सरकार चलाने के लिए उनके मार्गदर्शन को जरूरी बताया.

Madhya Pradesh New Chief Minister: मध्य प्रदेश में सोमवार को आखिरकार वही हुआ, जिसकी अटकलें लंबे समय से लगाई जा रहीं थीं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चार बार के सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक और कार्यकाल न देकर नए चेहरे को मौका दिया. पार्टी ने एमपी के नए सीएम के लिए मोहन यादव के नाम की घोषणा की है. इस घोषणा के दौरान शिवराज सिंह चौहान भी वहां मौजूद थे और उन्होंने मोहन यादव को बधाई दी. वहीं, शिवराज सिंह चौहान के समर्थक इससे खुश नहीं हैं. हालांकि शिवराज सिंह और मोहन यादव के बीच ऐसी नाराजगी नहीं दिखाई दे रही है. दोनों एक-दूसरे की तारीफ कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री के लिए अपने नाम की घोषणा के कुछ घंटे बाद मोहन यादव पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को आगे बढ़ाने और राज्य को सही दिशा में ले जाने के लिए उन्हें शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन की जरूरत होगी. मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे. वहां उन्होंने काफी देर तक उनसे बातचीत की.

मोहन यादव ने कहा, शिवराज का मार्गदर्शन जरूरी

शिवराज सिंह से मिलने के बाद मोहन यादव ने कहा, ''शिवराज जी की अगुवाई में मैंने राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में काम किया, शिक्षा के क्षेत्र में काम किया, उनके मार्गदर्शन में हम विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, यही हमारी प्राथमिकता होगी. जब पूरा राज्य संघर्ष कर रहा था, तब विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया और उनके मार्गदर्शन में निश्चित रूप से हम आगे बढ़ेंगे."

शिवराज सिंह चौहान ने भी की तारीफ

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम की घोषणा के बाद उन्हें बधाई दी. शिवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “कर्मठ साथी डॉ. मोहन यादव जी को भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्‍वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्य प्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचेंगे. इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं!”

 

ये भी पढ़ें

'सोनिया गांधी को लगा होगा...', पूर्व राष्‍ट्रपत‍ि प्रणब मुखर्जी पर लिखी बुक के लॉन्च में बोलीं बेटी शर्म‍िष्‍ठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget