एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत ये धुरंधर आज करेंगे नामांकन, जानिए किस सीट से कौन कर रहा दावा

MP Election 2023 Date: शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं. वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता जीतू पटवारी इंदौर की राऊ सीट से विधायक हैं. दोनों ही अपनी पार्टी के बड़े नाम हैं.

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज (30 अक्टूबर) नामांकन का आखिरी दिन है. ऐसे में बड़ी संख्या में प्रत्याशी नामांकन केंद्रों पर नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने पहुंचेंगे. इसमें से कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

बताया गया है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार (30 अक्टूबर) दोपहर 2 बजे बुधनी एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन भरेंगे. नामांकन के लिए शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित सुबह 11 बजे जैत पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे वह सलकनपुर और दोपहर 2 बजे बुधनी पहुंचेंगे. यहां वह नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने के बाद वह चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.

यहां-यहां करेंगे जनसभा

जनकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद दोपहर 4 बजे सिवनी मालवा विधानसभा एरिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह 5:30 बजे सोहागपुर विधानसभा एरिया में लोगों को संबोधित करेंगे. आज के बाद चुनाव प्रचार में और तेजी आने की उम्मीद है.

कांग्रेस के जीतू पटवारी भी करेंगे नामांकन

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेता जीतू पटवारी भी सोमवार (30 अक्टूबर) को नामांकन करेंगे. वह इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से अपना नॉमिनेशन फॉर्म जमा करेंगे. उनके नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले एक नामांकन रैली निकाली जाएगी.

शिवराज के सामने कौन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं. उनके सामने कांग्रेस ने विक्रम मस्ताल को उतारा है. विक्रम पेशे से अभिनेता हैं और रामायण में हनुमान का किरदार निभा चुके हैं. विक्रम के लिए शिवराज सिंह के सामने जीत दर्ज करना इतना आसान नहीं होगा.

जीतू पटवारी के सामने कौन

जीतू पटवारी इंदौर की राऊ सीट से विधायक हैं. उनके सामने बीजेपी प्रत्‍याशी मधु वर्मा हैं. मधु वर्मा 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी जीतू के सामने खड़े थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. एक बार फिर दोनों आमने-सामने हैं. अब देखना होगा कि जीतू अपनी जीत को कायम रखते हैं या मधु वर्मा उन्हें शिकस्त देंगे.

ये भी पढ़ें

डॉक्टर बनाने में उत्तर भारत के राज्य पिछड़े, बिहार अंतिम पायदान पर; नीतीश राज में क्यों बदहाल है स्वास्थ्य सेवा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget