एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election 2023: नवरात्र में आ सकती है BJP की पांचवी ‘धमाकेदार’ लिस्ट, सिंधिया को इनमें से किसी एक सीट पर मिल सकता है मौका, कई मंत्रियों का कटेगा पत्ता!

Election News: बीजेपी अभी तक चार लिस्ट में कुल 136 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. 230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए अब पार्टी को 94 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अगले सप्ताह आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर सकती है. इस लिस्ट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं. इसे धमाकेदार लिस्ट कहा जा रहा है. पांचवीं लिस्ट को लेकर पूछे जाने पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एनडीटीवी को बताया, ''सूची धमाकेदार ही होगी. आगे धमाके ही धमाके होने वाले हैं, दिवाली का त्योहार आने वाला है, ऐसे में सूची विस्फोटक होगी... आतिशबाजी की उम्मीद है.'

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी की राज्य इकाई के सूत्रों की मानें तो मौजूदा 25 से 30 विधायकों का टिकट कट सकता है. इसके पीछे का कारण उनके निर्वाचन क्षेत्रों में जनता में असंतोष को बताया जा रहा है. रिपोर्ट की मानें तो पार्टी को लगता है कि इनमें से लगभग आधे विधायक अपनी सीटें नहीं बचा पाएंगे. ऐसे में पार्टी नए चेहरों को मौका दे सकती है.

सिंधिया और उनके करीबियों को लेकर भी अटकलें

पांचवी सूची से पहले जिन लोगों के राजनीतिक भविष्य को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ उनके करीबी नौ मंत्री भी शामिल हैं. इन 9 मंत्रियों में महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, बृजेंद्र सिंह यादव और सुरेश धाकड़ जैसे प्रमुख नाम हैं. ये सभी 2020 में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे.

वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भी चर्चा है कि उनका नाम इस सूची में हो सकता है. संधिया अभी राज्यसभा सांसद हैं और उनके पास नागरिक उड्डयन मंत्री का चार्ज है. उन्होंने कभी राज्य का चुनाव नहीं लड़ा है. हालांकि बीजेपी ने इस बार जिस तरह से मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को उतारा है, उससे लग रहा है कि इस बार पार्टी उन्हें भी विधानसभा चुनाव में उतार सकती है.

इन तीन सीटों से टिकट मिलने की है चर्चा

सिंधिया को लेकर चर्चा है कि उन्हें शिवपुरी से टिकट मिल सकता है. शिवपुरी से अब तक उनकी बुआ यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव जीत रहीं थीं, लेकिन इस बार स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. ऐसे में चर्चा है कि इस सीट पर सिंधिया को उतारा जा सकता है. इसके अलावा ये भी चर्चा है कि पार्टी उन्हें गुना की दो अन्य सीटों बमोरी या कोलारस में से किसी एक पर उतार सकती है. ये दोनों सीटें भी गुना लोकसभा क्षेत्र में आती हैं, जहां से 2002 से 2014 तक ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद के रूप में जीत रहे थे.

इसलिए पांचवीं सूची में हो रही देरी

दरअसल, चर्चा है कि पार्टी इस बार कई विधायकों के टिकट काटेगी, ऐसे में पार्टी ने लिस्ट जारी करने के लिए नवरात्रि का ऐसा समय चुना है जब सब त्योहारों में व्यस्त रहेंगे और नेता व उनके समर्थक भारी विरोध नहीं कर पाएंगे. 

ये भी पढ़ें

Assembly Election 2023: क्या होती है किसी प्रत्याशी की जमानत राशि, किस स्थिति में होती है जब्त, जानिए इससे जुड़े सारे नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget