एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले OBC वोटर्स को साधने में जुटी BJP और कांग्रेस, इस खास प्लान पर दोनों दल कर रहे काम

OBC Vote Bank: दोनों पार्टियों के नेताओं का यह मानना है कि यादव, कुर्मी, जाट और कई अन्य ओबीसी को अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने ऊपर उठाने की कोशिश नहीं की है. इनका किसी खास पार्टी से जुड़ाव भी नहीं है.

BJP-Congress Strategy for Loksabha Election: 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस और बीजेपी अलग-अलग वर्ग के वोटरों को अपनी ओर खींचने में लगी है. महिला वोटरों को साधने के लिए मोदी सरकार ने जहां महिला आरक्षण कानून को पास कराया तो कांग्रेस ने भी इसे समर्थन दिया. वहीं अब भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वोटरों को अपनी ओर खींच रही है.

ओबीसी में भी उन लोगों पर ज्यादा फोकस है जिनके पास जमीन नहीं है और ये लोग अपने पारंपरिक पारिवारिक व्यवसायों में लगे हुए हैं. सितंबर की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विश्वकर्मा योजना' शुरू की, जिसका उद्देश्य बढ़ई, कुम्हार, सुनार, लोहार, नाव बनाने वाले, मोची, राजमिस्त्री, नाई और दर्जी जैसे कारीगरों और शिल्पकारों को लाभ प्रदान करना है. ये लोग ओबीसी समुदाय में प्रमुख रूप से शामिल हैं.

राहुल गांधी भी लगातार कर रहे मुलाकात

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मजदूर वर्ग समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में दिल्ली के एक बाजार में बढ़ई से मुलाकात की. इससे पहले वह रेलवे स्टेशन पर कुली से मिले थे. कुली से पहले राहुल गांधी दोपहिया वाहन मिकैनिकों से भी मिल चुके हैं. इन कामों में लगे अधिकतर लोग ओबीसी समाज से आते हैं.

इनका किसी विशिष्ट पार्टी से जुड़ाव नहीं 

इकॉनमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पार्टियों के नेताओं का यह मानना है कि यादव, कुर्मी, जाट और कई अन्य ओबीसी को अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने ऊपर उठाने की कोशिश नहीं की है. ये वो लोग हैं जिनके पास अपनी जमीन भी नहीं है और ये अपने पारिवारिक पेशे में लगे हुए हैं. इन्हें मुख्य रूप से एमबीसी (सबसे पिछड़ा वर्ग) के रूप में देखा जाता है और ये जमीन वाले ओबीसी से बहुत पीछे हैं.

ऐसे ओबीसी जो पारंपरिक पारिवारिक पेशे में हैं, उन्हें फ्लोटिंग वोटर्स के रूप में भी देखा जाता है, जिनका किसी विशिष्ट पार्टी से स्थायी जुड़ाव नहीं होता है. वहीं यादव जैसे भूमि मालिक ओबीसी की पहचान उत्तर प्रदेश में सपा और राजद के साथ, कुर्मियों की पहचान बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के साथ और इसी तरह अन्य जातियां विभिन्न राज्यों में अन्य पार्टियों के साथ की जाती है, पर भूमिहीन ओबीसी की कोई पहचान नहीं है.

राहुल आगे भी जारी रखेंगे ऐसे लोगों से मिलना

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी कामकाजी वर्ग के आम लोगों से मिलना जारी रखेंगे, जो ओबीसी हो सकते हैं. लेकिन असली उद्देश्य आर्थिक संकट के मद्देनजर उनकी कठिनाइयों को सुर्खियों में लाना है.

ये भी पढ़ें

Tamil Nadu Governor: ‘सामाजिक न्याय के नाम पर लोगों को दबा रखा है’, पीएम विश्वकर्मा योजना की आलोचना करने वालों पर तमिलनाडु गवर्नर का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget