एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'आकाश को हटाना नहीं चाहिए था', मायावती से क्यों बोले रामगोपाल यादव

Lok Sabha Elections 2024: रामगोपाल यादव ने कहा है कि मायावती ने बीजेपी के इशारे पर आकाश आनंद पर कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि आकाश ने बीजपी को लेकर सही बात कही थी, बस भाषा ठीक नहीं थी.

Lok Sabha Elections 2024: सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा है कि बीजेपी के इशारे पर आकाश आनंद को किनारे लगाया गया. रामगोपाल यादव ने कहा कि आकाश की भाषा थोड़ी खराब थी, लेकिन उन्होंने बात तो ठीक ही कही थी. उन्होंने कहा कि गलती करके ही सीखेगा. मायावती को उन्हें मौका देना चाहिए था, इस तरह से उन्हें नहीं हटाना चाहिए था.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि ये मायावती के घर का और बसपा का अंदरुनी मामला है, इसलिए उन्हें इस प्रकरण में नहीं बोलना चाहिए, लेकिन ऐसा लग रहा है कि बसपा में निर्णय भी अब बीजेपी के ही इशारे पर होने लगे हैं. उन्होंने जौनपुर में धनंजय सिंह और बसपा के संबंधों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जब धनंजय जेल में थे तो बसपा उन्हें चुनाव लड़ा रही थी, लेकिन जैसे ही वह बाहर आए, बसपा ने उनका टिकट काट दिया.

रामगोपाल यादव ने इशारों में कहा कि यहां भी बसपा ने बीजेपी के इशारे पर कार्रवाई की. इसी के साथ उन्होंने बीजेपी को भी घेरने की कोशिश की. कहा कि वह लोग धनंजय सिंह को समझ ही नहीं पाए. उनका पूरा वोट बैंक सपा को ट्रांसफर होगा. प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि धनंजय सिंह को सत्ता के बल पर डाउन किया गया है. इससे बीजेपी को भले ही लगता हो कि धनंजय सिंह या उनका वोट बैंक बीजेपी में ट्रांसफर हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है. जौनपुर की जनता बेवकूफ नहीं है.

राम मंदिर से जुड़े सवाल पर सपा महासचिव ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर अभी पूरा बना नहीं. ऐसे में इस पर क्या कमेंट करें. रामगोपाल यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में राम मंदिर कोई मुद्दा नहीं है. रामगोपाल यादव ने कहा कि पिछले दिनों अखिलेश यादव कन्नौज के एक मंदिर में गए थे. अगले दिन बीजेपी वालों ने मंदिर को धोया. यह देखकर कोई भी समाजवादी इनके मंदिरों में क्यों जाएंगे. उन्होंने सपा अपने लिए खुद मंदिर बनाएगी. अलग मंदिर बनेंगे, कुछ मंदिर इस समय बनाए भी जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget