एक्सप्लोरर

Lok Saha Elections Result 2024: कब होगा NDA सरकार का शपथ ग्रहण? सामने आई ये तारीख

Lok Saha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, NDA गठबंधन 290 से अधिक सीटों पर आगे है. जबकि इंडिया अलायंस 230 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

Lok Saha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि एनडीए सरकार का 9 जून को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है. दरअसल, राष्ट्रपति भवन की ओर से एक बयान जारी किया गया है. इस बयान के मुताबिक राष्ट्रपति भवन का सर्किट-1 बुधवार (5 जून) से लेकर 9 जून तक आम जनता के लिए बंद रहेगा. इस दौरान राष्ट्रपति भवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां की जाएगी.

दरअसल, मंगलवार (4, जून) को लोकसभा की 542 सीटों पर मतगणना शुरू हुई. शुरूआती रूझनों में NDA ने बढ़त बनाए रखी. हालांकि, बाद में इंडिया अलायंस की सीटों में इजाफा हुआ. इसके बाद NDA और INDIA अलायंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

आम जनता के लिए बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन

इस बीच राष्ट्रपति भवन ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जानकारी दी है. राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के आगामी आयोजन की तैयारी के कारण राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) का दौरा आम जनता के लिए 5 से 9 जून, 2024 तक बंद रहेगा. 

बीजेपी को इन राज्यों में हुआ नुकसान

चुनाव आयोग के मुताबिक, NDA गठबंधन 290 से अधिक सीटें पर लीड लिए हुए है, जिसमें से अकेले बीजेपी 240 सीटों पर आगे है. जबकि इंडिया अलायंस 230 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. इनमें कांग्रेस पार्टी ने 100 सीटों पर बढ़त बना रखी है. बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हुआ है. 2019 की तुलना में बीजेपी की सीटों में यहां कमी दर्ज की गई है. INDIA अलायंस में शामिल दल इन राज्यों में बढ़त बना रखी है.

NDA की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

इस बीच पीएम मोदी ने NDA को लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर देश की जनता का आभार व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है. भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं.

यह भी पढ़ें- Lok Saha Elections Result 2024: 'जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब हैं नरेंद्र मोदी', NDA की जीत पर आया गृह मंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget