एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Results LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें लोकसभा चुनाव 2024 के सबसे सटीक परिणाम?

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE Streaming: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए मंगलवार को वोटों की गिनती की जाएगी. दोपहर तक रिजल्ट से जुड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी.

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE Streaming: आम चुनाव 2024 के परिणाम कल यानी मंगलवार (चार जून, 2024) को आएंगे. नतीजों के लिए वोटों की गिनती ठीक आठ बजे शुरू होगी. मतगणना के थोड़ी ही देर बाद से चुनावी रुझान आने लगेंगे. इन रुझानों के जरिए पता चलेगा कि किस सीट से कौन सा उम्मीदवार आगे है या पीछे है, जिसके बाद दोपहर तक चुनावी नतीजों से जुड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी. 

इलेक्शन रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आपको सुबह से ही एबीपी न्यूज के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर मिलेंगे. आप हमारी हिंदी वेबसाइट पर चुनावी नतीजों से जुड़ी जानकारी लाइव ब्लॉग, आर्टिकल्स, फोटो गैलरी और वेब स्टोरी के फॉर्मेट में पा सकेंगे. चुनावी परिणाम से जुड़ी हर छोटी बड़ी डिटेल आपको हमारे टीवी चैनल पर भी मिलेगी, जबकि चैनल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी आपको इससे जुड़ी जानकारी मिलेगी. अंग्रेजी और बांग्ला में चुनावी रुझानों और नतीजों से जुड़े अपडेट्स आपको हमारे सहयोही वेबसाइट्स और चैनलों पर मिल जाएगी.   
    
कब देखें लोकसभा चुनाव के नतीजे?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम से जुड़ी कवरेज सुबह छह बजे से ही शुरू हो जाएगी. सुबह आठ बजे काउंटिंग के चालू होने के कुछ देर में रुझान आने लगेंगे और फिर थोड़ी देर बाद परिणाम भी आएंगे.

यहां देखें चुनावी रुझान और परिणाम  

एबीपी न्यूज हिंदी की वेबसाइट, टीवी न्यूज चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब आदि) पर

इन तरीकों से देख सकेंगे चुनावी रिजल्ट

लाइव टीवी: https://news.abplive.com/live-tv

एबीपी लाइव (English): https://news.abplive.com/

एबीपी न्यूज़ (हिंदी): https://www.abplive.com/

एबीपी नेटवर्क यूट्यूब: https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc

सोशल मीडिया पर भी देख सकेंगे लाइव अपडेट्स

एबीपी लाइव एक्स (ट्वीटर): https://twitter.com/abplive

एबीपी न्यूज इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/abpnewstv/

एबीपी लाइव इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/abplivenews/

आम चुनाव का इस बार ऐसा रहा शेड्यूल

लोकसभा चुनाव इस बार सात चरण में कराया गया, जिसके तहत पहले चरण में 19 अप्रैल को 102, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89, तीसरे चरण में सात मई को 94, चौथे चरण में 13 मई को 96, पांचवें चरण में 20 मई को 49, छठे चरण में 25 मई को 57 और सातवें चरण में एक जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान हुआ. 
Lok Sabha Election Results LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें लोकसभा चुनाव 2024 के सबसे सटीक परिणाम?

कब खत्म हो रहा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल?

मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म हो जाएगा. इस बार के आम चुनाव में 97 करोड़ के लगभग (96.8 करोड़) पंजीकृत मतदाता रहे और देश में 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे. चुनाव के लिए 1.5 करोड़ वोटिंग अफसर और सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए थे, जबकि 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और चार लाख वाहनों का बंदोबस्त किया गया था.

कौन से राज्य/UT में कितनी लोकसभा सीटें? देखें, लिस्ट

Lok Sabha Election Results LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें लोकसभा चुनाव 2024 के सबसे सटीक परिणाम?

यह भी पढ़ेंः सट्टा बाजार में PM नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट पर सबसे बड़ा दांव! हार-जीत से अधिक इस बात पर शर्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget