एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की इस लोकसभा सीट पर आजतक नहीं जीती मायावती की पार्टी, BJP-कांग्रेस सबको जनता ने दिया मौका

Lok Sabha Elections 2024: मायावती की पार्टी का हमेशा से ही उत्तर प्रदेश में अच्छा वोट बैंक रहा है, लेकिन यहां एक सीट ऐसी भी है, जहां बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को अब तक जीत नहीं मिली है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दल पूरे दम-खम के साथ प्रचार में लगे हुए हैं. मायावती की बहुजन समाज पार्टी भी उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए जोर लगा रही है. यूपी में लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी का दबदबा रहा है, लेकिन यहां एक सीट ऐसी भी है, जहां इस पार्टी का उम्मीदवार अब तक जीत नहीं हासिल कर पाया. यह सीट है मुरादाबाद. यहां इस बार मायावती अपनी पार्टी की जीत का सूखा खत्म करना चाहेंगी, लेकिन अब उनके लिए राह और भी मुश्किल होगी.

समाजवादी पार्टी के एसटी हसन यहां के मौजूदा सांसद हैं. इस सीट पर किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का नाम नहीं तय किया है, लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से मौजूदा सांसद एसटी हसन को टिकट मिलना लगभग तय है.

मुरादाबाद के समीकरण
इस लोकसभा सीट पर लगभग 45 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं. इसका असर चुनाव के नतीजों पर भी दिखता है. यहां हुए 17 चुनाव में 11 बार मुस्लिम चेहरे को जीत मिली है. साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी पहली बार यहां चुनाव जीतने में सफल रही थी. इससे पहले कांग्रेस के टिकट पर मोहम्मद अजहरुद्दीन इस सीट पर चुनाव जीते थे. यहां 45 फीसदी मुस्लिम, 10 फीसदी दलित, 10 फीसदी से अधिक ठाकुर-ब्राम्हण और सैनी-प्रजापति मतदाताओं की संख्या भी 10 फीसदी से ज्यादा है. ऐसे में यह सीट समाजवादी पार्टी के वोट गणित के लिहाज से बेहतरीन है, क्योंकि अखिलेश की पार्टी को यादव और मुस्लिम वोट मिलते रहे हैं.

बीजेपी दूसरी बार जीत सकती है चुनाव
2014 के बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी यहां जीत हासिल कर सकती है. 1980 में हुए दंगों के बाद से ही यहां वोटों का ध्रुवीकरण होने लगा था और बीजेपी लड़ाई में आ गई थी. अब 2014 में जीत के बाद सत्ताधारी पार्टी अपने लाभार्थियों को भी साधने की भरपूर कोशिश करेगी. 2019 में अखिलेश और मायावती के साथ आने से अखिलेश के उम्मीदवार की जीत हुई थी, लेकिन इस बार बीजेपी के लिए राह आसान हो सकती है. क्योंकि मायावती अलग है.

यह भी पढ़ेंः UP Lok Sabha Election 2024: इस मौके का इंतजार कर रहीं मायावती! BJP की बढ़ेगी टेंशन, सपा और कांग्रेस को मिलेगा साथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget