एक्सप्लोरर

Prashant Kishor Prediction: 'बंगाल में नंबर 1, साउथ में करेगी कमाल', प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी सुनकर फूले नहीं समाएगी BJP

Lok Sabha Elections 2024: प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को BJP को हराने के मौके मिले थे, जिसे उसने गंवा दिया.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार (7 अप्रैल) को दावा किया कि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी सीटों और वोट शेयर में इजाफा करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी आगामी चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीत सकती है जो केंद्र में सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़े से काफी ज्यादा है

प्रशांत किशोर, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल में ममता बनर्जी और आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी जैसे कई विपक्षी नेताओं के साथ काम किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में नंबर एक पार्टी के रूप में उभर सकती है. वहीं, तेलंगाना में भी बीजेपी नंबर एक या नंबर दो पार्टी बन सकती है.

'तेलंगाना में बीजेपी बन सकती है नंबर वन'
उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "तेलंगाना में वह (बीजेपी) या तो नंबर 1 या नंबर 2 पार्टी होंगी, जो एक बड़ी बात है. वे निश्चित रूप से ओडिशा में भी एक बड़ी पार्टी होगी. मेरी राय में इस बात की पूरी संभावना है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सबसे ज्यादा सीट जीतने जा रही है."

'विपक्ष ने गंवाए मौके'
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि विपक्ष के पास बीजेपी के विजयरथ को रोकने की तीन मौके थे, लेकिन आलस और गलत रणनीतियों के कारण उन्होंने इन अवसरों को गवां दिया. उन्होंने बताया कि इस बार बीजेपी तमिलनाडु में डबल डिजिट में वोट शेयर पा सकती है.

तमिलनाडु में पिछली बार नहीं खुला था बीजेपी का खाता
2019 में भगवा पार्टी को तमिलनाडु 3.66 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन वह कोई सीट नहीं जीत पाई थी. इस बार कुछ ओपिनियन पोल में बीजेपी को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसी तरह ओडिशा में बीजेपी ने 2019 में 21 लोकसभा सीटों में से 8 सीटें हासिल की थीं. इस बार यह संख्या 10 तक जा सकती है. 17 सीटों वाले तेलंगाना में बीजेपी ने 4 सीटें जीती थीं.

तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार और केरल को मिलाकर 543 सदस्यीय लोकसभा में 204 सीटें हैं, लेकिन बीजेपी 2014 और 2019 में इन सभी राज्यों में कुल 50 सीटें भी नहीं जीत सकी थी. बीजेपी ने इन राज्यों में 2014 में 29 और 2019 में 47 सीटें जीतीं.

पीएम मोदी ने साउथ में लगाया जोर
हालांकि, इस बार प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए दक्षिण और पूर्व में पूरा जोर लगा दिया है. दक्षिण में बीजेपी के शीर्ष नेताओं की यात्राओं का जिक्र करते हुए, किशोर ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में राहुल गांधी, सोनिया गांधी या किसी अन्य विपक्षी नेता की तुलना में तमिलनाडु में काफी ज्यादा रैली की हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'भ्रष्‍टाचार‍ियों को बचाने में जुटा I.N.D.I.A. गठबंधन', जेपी नड्डा ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget