एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: NDA, BSP या I.N.D.I.A. मुजफ्फरनगर में किसका दिखेगा दम, सियासी दांवपेच से लेकर सर्वे तक पूरी रिपोर्ट

Lok Sabha Elections 2024: मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान लगातार तीसरी बार सांसद बनने के लिए तैयार हैं. दारा सिंह और हरेंद्र मलिक से उन्हें कड़ी टक्कर मिलने वाली है.

Lok Sabha Elections 2024: देश की 18वीं संसद के लिए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है. यहां एनडीए गठबंधन, I.N.D.I.A. गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी के बीच मुकाबला है. एनडीए गठबंधन की तरफ से बीजेपी ने संजीव बलियान, I.N.D.I.A. गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी ने हरेंद्र मलिक और बहुजन समाज पार्टी ने दारा सिंह प्रजापति को टिकट दिया है. 

साल 2013 में हुए दंगों के बाद से मुजफ्फर नगर सीट में मुकाबला काफी रोचक रहा है. यह सीट पहले मुस्लिम सियासत का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन दो बार संजीव बलियान के सांसद बनने से हालात इतने बदल चुके हैं कि इस बार कोई मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में नहीं है.

संजीव लगाएंगे हैट्रिक ?

संजीव बलियान 2013 में हुए दंगों में जेल भी गए थे, लेकिन 2014 में उन्हें बीजेपी से टिकट मिला और वह सांसद बने. उन्हें राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई. 2019 में वह लगातार दूसरी बार इस सीट से चुनाव जीते और मंत्री पद भी मिला. अब वह लगातार तीसरी बार सांसद बनने के लिए तैयार हैं. एनडीए गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल भी शामिल है. ऐसे में अगर संजीव आरएलडी के वोट खींच पाते हैं तो उनकी बड़ी जीत तय है.

राज्यसभा के बाद लोकसभा में किस्मत आजमा रहे हरेंद्र

हरेंद्र मलिक मुजफ्फरनगर के अनुभवी नेताओं में शामिल हैं. वह लोकसभा और विधानसभा मिलाकर 9 चुनाव लड़ चुके हैं. उनके बेटे पंकज भी 4 चुनाव लड़ चुके हैं. 2002 में हरियाणा की आईएनडी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा. अब वह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. मुजफ्फर नगर में लगभग 18 लाख मतदाता हैं, इनमें से 6 लाख के करीब मुस्लिम मतदाता हैं. अगर हरेंद्र मलिक इन मतदाताओं को अपनी तरफ खींच पाते हैं तो मुकाबला रोचक हो सकता है.

मायावती ने रियल स्टेट कारोबारी को दिया टिकट

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मुजफ्फर नगर से दारा सिंह प्रजापति को टिकट दिया है. दारा सिंह रियल स्टेट कारोबारी हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. मेरठ विकास प्राधिकरण के काम में बाधा डालने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है. उन्होंने प्रजापति समाज को हक दिलाने के लिए यात्रा निकाली थी. इस दौरान गाजियाबाद में लाठीचार्ज हुआ था. इसके बाद दारा सिंह चर्चा में आए और अब संजीव बलियान और हरेंद्र मलिक को टक्कर दे रहे हैं. 

क्या कहता है सर्वे?

टीवी 9 भारतवर्ष के सर्वे के अनुसार मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज कर सकती है. 2019 में राष्ट्रीय लोक दल और बीजेपी उम्मीदवार के बीच यहां कांटे की टक्कर हुई थी, लेकिन इस बार दोनों पार्टियां गठबंधन में हैं. ऐसे में एनडीए उम्मीदवार के जीतने की संभावना ज्यादा है.

यह भी पढ़ेंः INDIA Bloc Rally: सोरेन-केजरीवाल की रिहाई, जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर रोक... इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग से की ये 5 मांगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget