एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: जेडीयू के 'ललन' को हराने निर्दलीय उतरे बीजेपी के 'ललन', समझिए दो 'ललन' की लड़ाई से किसको फायदा?

Munger Lok Sabha: जेडीयू से पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह उम्मीदवार हैं तो दूसरी तरफ आरजेडी ने अशोक महतो की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है. इसी बीच बीजेपी नेता ने निर्दलीय लड़कर फाइट त्रिकोणीय बना दी है.

Munger Lok Sabha Elections 2024: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर ललन बनाम ललन का बड़ा मुकाबला लोकसभा चुनाव 2024 में देखने को मिल सकता है. बिहार की चर्चित मुंगेर लोकसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने पूर्व पार्टी अध्यक्ष और सीएम नितीश कुमार के करीबी राजीव रंजन सिंह 'ललन' को उम्मीदवार बनाया है. 

इंडिया गठबंधन ने आरजेडी से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता को जेडीयू प्रत्याशी के सामने चुनाव मैदान में उतारा है. इसी बीच बीजेपी नेता ललन सिंह ने भी इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बनाते हुए खुद निर्दलीय उतरने का फैसला किया है, वो पूर्व में बीजेपी के टिकट पर भी मैदान में उतर चुके है.

बीजेपी नेता परंतु लोकसभा चुनाव में निर्दलीय

बीजेपी के दबंग नेता ललन सिंह से जब पूछा गया कि आप तो बीजेपी में है फिर जेडीयू के खिलाफ निर्दलीय चुनाव क्यों लड़ रहे है? जिसपर ललन सिंह ने कहा, "मैं आज भी बीजेपी में ही हूं. इस लोकसभा में मैं निर्दलीय चुनाव मुंगेर की जनता के स्वाभिमान और आत्मसम्मान के लिए लड़ रहा हूं.

जेडीयू के 'ललन' के सामने निर्दलीय 'ललन'

जेडीयू के ललन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने को लेकर मुंगेर से निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी ललन सिंह ने कहा कि ये पहली बार नहीं है, जब मैं उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाला हूं. उन्होंने कहा, की मैं चुनाव मैदान में उतरने के बाद परिणाम की चिंता नहीं करता हूं. निर्दलीय प्रत्याशी ललन सिंह ने जेडीयू प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुंगेर की जनता पिछले दस सालों से परेशान थी. उन्होंने जेडीयू के ललन सिंह को लेकर बताया की वो संसद में चुन कर जाने के बाद पीएम पर ही निशाना साधते थे, अब मुंगेर की जनता सब समझ चुकी है.

नितीश कुमार ने नहीं पूरे किए वादे

निर्दलीय प्रत्याशी ललन सिंह ने सीएम नितीश कुमार पर भी वादा पूरा न करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नितीश कुमार ने मोकामा में 72 स्टाफ वाले ट्रामा सेंटर बनाने का वादा किया था जो अभी तक अधूरा है. गंगा का पानी गया तक पहुंच गया, लेकिन मोकामा से गंगा जी गुजरने के बावजूद भी यहां के किसान पानी के लिए बेहाल रहते है.

दो 'ललन' की लड़ाई में किस तीसरे को फायदा?

आरजेडी ने मुंगेर लोकसभा चुनाव में अपने पुराने अस्त्र अगड़ी-पिछड़ी का दांव चला है. ऐसा इसलिए क्योंकि मुंगेर में सबसे ज्यादा लगभग 4 लाख के करीब भूमिहार वोटर्स मौजूद है. इसी कारण मुंगेर से जेडीयू के ललन सिंह आसानी से चुनाव जीतते रहें है. दूसरे नंबर पर कुर्मी और कुशवाहा वोटर 2 लाख की संख्या में है लगभग 1.5 लाख यादव और 90 हजार के करीब मुस्लिम वोटर्स है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने इसी गणित को ध्यान में रखकर अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता को उम्मीदवार बनाया है ताकि सभी जातियों के वोट में सेंध लगा सकें. वहीं, दोनों ललन भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते है मतलब अगर निर्दलीय उम्मीदवार ललन ने जेडीयू के प्रत्याशी के लिए मुश्किलें पैदा की तो आरजेडी मुंगेर में बाजी मार लेगी.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: जमुई से चिराग पासवान ने जीजा अरुण को थमाई चुनावी कमान, जानिए कौन है अरुण भारती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget