एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लिंगायत समुदाय की बीजेपी से मांग- धारवाड़ का उम्मीदवार बदलें, प्रह्लाद जोशी की पर्सनालिटी बहुत खराब

Lok Sabha Elections 2024: लिंगायत समुदाय का कहना है कि धारवाड़ सीट से उम्मीदवार बदला जाए, क्योंकि प्रह्लाद जोशी की पर्सनालिटी खराब है. प्रलहाद ने कहा है कि वह बातचीत के जरिए गलतफहमी दूर करेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: लिंगायत समुदाय ने भारतीय जनता पार्टी से कर्नाटक की धारवाड़ सीट से उम्मीदवार बदलने की मांग की है. लिंगायत समुदाय का कहना है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की पर्सनालिटी खराब है. इस वजह से उनकी जगह किसी अन्य उम्मीदवार को टिकट दिया जाना चाहिए. समुदाय की तरफ से बीजेपी को 4 दिन का समय दिया गया है. धारवाड़ सीट पर लिंगयात समुदाय के मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है और यहां लिंगायत मतदाता ही उम्मीदवार की जीत हार का फैसला करते हैं. कर्नाटक में 2 चरण में मतदान होना है. यहां 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग होगी.

फक्किरेश्वर मठ के पुजारी फकीरा डिंगलेश्वर स्वामीजी ने कहा "धारवाड़ सांसद को लेकर कर्नाटक के संतों ने चर्चा की. सभी मठ के पुजारियों ने सांसद बदलने का फैसला किया है. इसके लिए 4 दिन का समय दिया गया है. हम 31 मार्च तक इंतजार करेंगे और देखेंगे कि पार्टी आलाकमान क्या फैसला करता है. इसके बाद 2 अप्रैल को हम साथ आकर अपना फैसला बताएंगे. हम किसी एक व्यक्ति के बारे में बात नहीं कर रहे हैं. उनकी पर्सनालिटी बेहद खराब है. हर समुदाय उनसे नाखुश है. इसलिए फैसला लिया जा चुका है. हमें 2 अप्रैल तक इंतजार करना होगा. हम पार्टी नहीं प्रहलाद जोशी और उनकी पर्सनालिटी के बारे में बात कर रहे हैं." डिंगलेश्वर स्वामीजी ने कहा कि मीटिंग में तय किया गया है कि उत्तर भारत की तरह दक्षिण भारत में भी स्वामीजी राजनीति में काम कर सकते हैं और चुनाव लड़ सकते हैं.

धारवाड़ में बहुसंख्यक हैं लिंगायत

धारवाड़ में लिंगायत समुदाय बहुसंख्यक है, जबकि जोशी ब्राम्हण समुदाय से हैं. संतों की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि वह डिंगलेश्वर स्वामीजी का सम्मान करते हैं. उनका संत और मठ के साथ 30 साल पुराना रिश्ता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वामीजी की टिप्पणी को आशीर्वाद के रूप में ले रहे हैं और अगर कोई गलतफहमी है तो उसे आने वाले दिनों में दूर किया जाएगा. बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने जोशी की जगह किसी दूसरे उम्मीदवार को टिकट देने की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे. लिंगायत समुदाय से आने वाले येदियुरप्पा ने कहा कि वह खुद संतों से बात करके गलतफहमी दूर करेंगे. 

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों की राजस्थान के इन सीटों पर खास नजर, बना प्रतिष्ठा का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget