एक्सप्लोरर

Election Fact Check: सीएम योगी का हाथ खींचकर पीएम मोदी ने किया योगी का अपमान? जानें वायरल वीडियो का सच

Fact Check: 11 सेकंड का वायरल वीडियो एक रैली का है. मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कुछ दूसरे नेता भी बैठे हैं. इतने में दिखाई देता है कि पीएम मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ का हाथ पकड़कर खींच रहे हैं.

PM Modi CM Yogi Viral Video Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के बीच सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने बगल वाली कुर्सी पर बैठने से रोक दिया.

11 सेकंड का यह वायरल वीडियो एक रैली का है, जहां भारी भीड़ दिखाई दे रही है. मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कुछ दूसरे नेता भी बैठे हैं. इतने में दिखाई देता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके बगल वाली कुर्सी को हिला रहे हैं. इस पर पीएम उनका हाथ पकड़ लेते हैं और अपने आगे की ओर से जाने का इशारा करते हैं. फिर इसके बाद योगी कुर्सी छोड़कर वहां से चले जाते हैं. इसके बाद कुछ लोग इसे यह कहकर शेयर कर रहे हैं कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है. इसलिए पीएम ने योगी का अपमान किया.

वीडियो के कैप्शन में भी किया गया है ये दावा

वीडियो के कैप्शन में लिखा है.... उत्तर प्रदेश…पीलीभीत की जनसभा के मंच पर मोदी ने बेहद गुस्से में अशिष्टता और बेहुदगी से कुर्सी खींच बैठने की कोशिश करते योगी का हाथ पकड़कर परे कर दिया. अति घोर निंदनीय शर्मनाक. राम राज्य के मुख्यमंत्री के साथ हिन्दुत्व के कर्णधार की ओर से घृणित कार्य.. ज़िम्मेदार कौन? सनातनी इसका बदला मोदी से लेंगे कि नहीं? आज बड़ा सवाल मोदी के साथ कौन और योगी साथ कौन? ये अपमान पहली बार न होकर पिछले दिनों में कई बार मोदी द्वारा किया गया है. योगी का परिवार, कब तक सहेगा अत्याचार?

क्या निकला रिसर्च में?

हमने जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की. इस कड़ी में हमने सबसे पहले तो वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट लिया और उसे गूगल रिवर्स इमेज करके सर्च किया. इसके बाद हमारे सामने इस रैली से जुड़ा एक वीडियो मिला, जो न्यूज 24 के यूट्यूब चैनल पर अपलोड था. इसे 9 अप्रैल 2024 को अपलोड किया गया था. वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा था कि वीडियो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत शहर में हुई एक रैली का है. सीएम योगी जनता को संबोधित करने के लिए पीछे से जाने वाले थे, लेकिन पीएम मोदी ने हाथ पकड़कर सीएम योगी को सामने से जाने को कहा था. इस वीडियो में अलग-अलग क्लिप्स हैं, जिनको देखकर ऐसा कहीं भी नहीं लगा कि पीएम मोदी ने योगी का अपमान किया हो.


Election Fact Check: सीएम योगी का हाथ खींचकर पीएम मोदी ने किया योगी का अपमान? जानें वायरल वीडियो का सच

इसके बाद हमने इस रैली से जुड़ी खबरों को चेक किया. हर खबर से यही पता चला कि पीएम मोदी पीलीभीत रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संतोष गंगवार, और जितिन प्रसाद समेत बीजेपी के कई बड़े नेता के साथ मंच पर थे. सीएम जब पीछे से निकलकर भाषण देने के लिए जाने लगे तो मोदी ने हाथ पकड़कर आगे से उनके सामने से निकलने को कहा.

कुछ और निकली हकीकत

बीजेपी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस रैली का पूरा वीडियो मौजूद है, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि स्टेज पर आते ही नेताओं ने बांसुरी, कमल के फूल, देवी मां की की तस्वीर और लाल चुन्नी देकर पीएम मोदी का स्वागत किया था. इसके बाद पीएम मोदी और सीएम योगी अगल-बगल बैठ गए. फिर नेताओं के स्वागत के बाद रैली का संचालन कर रही महिला नेता ने सीएम योगी को भाषण देने के लिए आमंत्रित किया जिस पर योगी अपनी कुर्सी हटाकर पीछे से पोडियम की ओर जाने की कोशिश करने लगे. तभी पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ कर उन्हें सामने से जाने का इशारा किया. इससे पहले दोनों आपस में बातें करते दिखाई देते हैं. वीडियो में 3:30 मिनट के बाद वाले हिस्से को देखा जा सकता है कि जब मंच पर सीएम योगी को भाषण देने के लिए बुलाया गया तो वह डायस की ओर जाने के लिए अपनी कुर्सी हटाकर पीछे से जाने की कोशिश करते हैं तो पीएम मोदी उन्‍हें अपने सामने से जाने के इशारा करते हैं.

क्या पाया पड़ताल में?

सभी फैक्ट को देखने के बाद हम कह सकते हैं कि वायरल वीडियो अधूरा है, जिसे भ्रामक तौर से फैलाया गया है. असल वीडियो में योगी अपनी कुर्सी हटाकर पीछे से पोडियम की ओर जाने की कोशिश करने लगे तभी पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ कर उन्हें सामने से जाने का इशारा किया था.

क्या निकला निष्कर्ष?

सभी तथ्यों की जांच के बाद हमने वीडियो को गलत पाया. यह वीडियो अधूरा और भ्रामक है. इसके ओरिजन वीडियो से पता चलता है कि पीएम मोदी ने योगी का अपमान नहीं किया था, वहीं योगी अपने शिष्टाचार का उदाहरण पेश कर रहे थे और वो पीएम के सामने से नहीं जा रहे थे. वहीं पीएम मोदी अपना बड़प्पन दिखा रहे थे और उनको अपने सामने से ही जाने को बोल रहे थे.

Disclaimer: This story was originally published by Fact Crescendo and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

ये भी पढ़ें - PTI Fact Check: एक्सिस माई इंडिया के नाम से शेयर हो रहा सर्वे, जानें क्या है वायरल हो रहे आंकड़ों की हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget