एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने शांतिप्रिय हिन्दुओं पर आतंकवादी होने का ठप्पा लगाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने ‘हिन्दू आतंकवाद’ शब्द का प्रयोग किया. उसने शांतिप्रिय हिन्दुओं पर आतंकवादी होने का ठप्पा लगाया. क्या हिन्दू आतंकवाद की एक भी घटना हुई है?

वर्धा (महाराष्ट्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने शांतिप्रिय हिन्दुओं पर आतंकवादी होने का ठप्पा लगाने और धर्म मार्ग पर चलने वालों को अपमानित करने का काम किया है. महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए वर्धा में पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने ‘हिन्दू आतंकवाद’ शब्द ईजाद किया.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘उस पार्टी (कांग्रेस) के नेता अब बहुसंख्यक (हिन्दू) आबादी वाली सीटों से चुनाव लड़ने से डर रहे हैं.’’ उनका निशाना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर था, जो अपनी परंपरागत सीट अमेठी (उत्तर प्रदेश) के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार अप्रैल को वायनाड सीट से नामांकन दाखिल करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने ‘हिन्दू आतंकवाद’ शब्द का प्रयोग किया.... उसने शांतिप्रिय हिन्दुओं पर आतंकवादी होने का ठप्पा लगाया... क्या हिन्दू आतंकवाद की एक भी घटना हुई है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने हिन्दुओं का अपमान किया... जनता ने इस चुनाव में उसे दंडित करने का निर्णय लिया है.. इसलिए वह बहुसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारने में डर रही है.’’

मोदी ने पुलवामा आतंकवादी हमले और बालाकोट हवाई हमले को लेकर कांग्रेस और एनसीपी पर सैनिकों के साहस पर सवाल उठाने और उनका अपमान करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि इन दलों ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया जो पाकिस्तान में प्रयोग के लिए एकदम उचित थी.

शरद पवार के बहाने पीएम का विपक्ष पर तंज, कहा- हवा का रुख जानते हैं, इसलिए नहीं लड़ रहे चुनाव

मोदी ने पहले चुनाव लड़ने और फिर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के एनसीपी प्रमुख शरद पवार के फैसले को लेकर उन पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पवार ने स्थिति को भांप लिया है. उन्होंने कहा, ‘‘पवार ने प्रतिकूल स्थिति को भांपते हुए चुनाव न लड़ने का फैसला किया. एनसीपी में अंदरूनी कलह है, पार्टी पवार के हाथों से फिसल रही है.’’

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमले के बाद राजग सरकार की आलोचना को लेकर विपक्षी पार्टियों पर बरसते हुए उन्होंने लोगों से पूछा कि वे भारत के नायकों को चाहते हैं या उन्हें जो पड़ोसी देश में नायक बन गए हैं. ‘शौचालयों के चौकीदार’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आपकी गालियां मेरे लिए गहने के समान हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget