एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने जेल में बंद अमरमणि त्रिपाठी की बेटी को बनाया उम्मीदवार, गहलोत और जसवंत सिंह के बेटे को भी टिकट

कांग्रेस ने 3वीं सूची में राजस्थान के 19, गुजरात और उत्तर प्रदेश के 6-6 उम्मीदवारों के नाम के घोषणा की. पार्टी ने अमरमणि त्रिपाठी की बेठी तनुश्री त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले शिवपाल यादव की पार्टी ने महाराजगंज से उन्हें उम्मीदवार बनाया था.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की. इस सूची में उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के उम्मीदवारों का नाम है. प्रमुख नामों पर गौर करें तो इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का है. वैभव को जोधपुर से टिकट दिया गया है.

कांग्रेस ने बाड़मेर लोकसभा सीट से बीजेपी के पूर्व नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र को चुनावी मैदान में उतारा है. इसके अलावा टोंक सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा, उदयपुर से रघुवीर मीणा और कई अन्य नेताओं को टिकट मिला है.

उत्तर प्रदेश में संभल से जेपी सिंह, शाहजहांपुर से ब्रह्म स्वरूप सागर, झांसी से शिवशरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन, महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी और देवरिया से नियाज अहमद को टिकट दिया गया है.

ध्यान रहे कि अमरमणि त्रिपाठी की बेठी तनुश्री त्रिपाठी को शिवपाल यादव की पार्टी ने महाराजगंज से उम्मीदवार बनाया था. अमरमणि त्रिपाठी फिलहाल जेल में बंद हैं. यूपी में कांग्रेस ने अखिलेश प्रताप सिंह का टिकट काट कर नियाज अहमद को देवरिया से उम्मीदवार बनाया है. कुछ ही दिनों पहले BSP छोड़ कर नियाज कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस के इस फ़ैसले से सब हैरान हैं.

लोकसभा चुनाव: हरियाणा में वरिष्ठ नेताओं को आजमाएगी कांग्रेस, भूपेन्द्र हुड्डा के नाम पर भी चर्चा

लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने यह 13वीं सूची जारी की है. इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 262 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. जिनमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget