एक्सप्लोरर

नतीजों से पहले विपक्षी गठबंधन की कवायद तेज, 24 घंटे में दूसरी बार राहुल-शरद से मिले नायडू

चंद्रबाबू नायडू ने पिछले कुछ दिनों में राहुल गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी और शरद यादव से मुलाकात की है.

नई दिल्ली: चुनाव परिणाम आने से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कवायद तेज हो गई है. इसकी अगुवाई यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू भी कर रहे हैं. पिछले करीब 24 घंटे में नायडू ने दो बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है. दोबारा मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब नायडू ने शनिवार शाम को लखनऊ जाकर बीएसपी अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी.

सूत्रों के मुताबिक, मायावती और अखिलेश यादव से बातचीत सकारात्मक रही है. ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. यहां कांग्रेस, बीजेपी और महागठबंधन में मुकाबला है.

नायडू केंद्र में गैर बीजेपी की सरकार बनाने को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी सिलसिले में शुक्रवार को नायडू ने सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. इसके अगले दिन नायडू ने राहुल गांधी और शरद पवार से मुलाकात की. इससे करीब एक सप्ताह पहले नायडू ने पश्चिम बंगाल जाकर ममता बनर्जी से मुलाकात की थी.

नतीजों से पहले विपक्षी गठबंधन की कवायद तेज, 24 घंटे में दूसरी बार राहुल-शरद से मिले नायडू

नायडू ने दावा किया है कि इस चुनाव में एनडीए 200 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी. विपक्षी पार्टियां चाहे तो एक साथ एक मंच पर आकर सरकार बना सकती है. नायडू की पार्टी तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) पहले एमडीए में शामिल थी लेकिन चुनाव के एलान से कुछ महीने पहले वह गठबंधन से अलग हो गयी. जिसके बाद से नायडू प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं.

सोनिया गांधी की रणनीति सोनिया गांधी शनिवार को कांग्रेस नेतृत्व के साथ सरकार गठन की संभावनाओं को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए सक्रिय हुईं. सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने अहमद पटेल, ए के एंटनी और अन्य के साथ बातचीत की. माना जा रहा है कि कांग्रेस के इन सभी नेताओं ने संभावित त्रिशंकु संसद की स्थिति में पार्टी की रणनीति तैयार की.

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने मतगणना से एक दिन पहले 22 मई को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक और बैठक बुलाई है. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने यूपीए 3 गठन के एक प्रयास के तहत गैर एनडीए पार्टियों के साथ सलाह मशविरा किया ताकि इन सभी को एक संयुक्त गठबंधन में साथ लाया जा सके.

कांग्रेस को उम्मीद है कि एनडीए के पूर्ण बहुमत हासिल करने में असफल रहने पर वह बीजेपी और नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर रख पाएगी. राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के अनुभव का इस्तेमाल करेगी. उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी गैर एनडीए पार्टियों को अगली सरकार के गठन के लिए साथ लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget