एक्सप्लोरर

साउथ में इंडिया गठबंधन मजबूत! बीजेपी तो बीजेपी इस राज्य में कांग्रेस का भी नहीं खुलेगा खाता? सर्वे ने चौंकाया

Lok Sabha Election 2024: इंडिया टुडे के लिए सी वोटर सर्वे के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 41 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है. वहीं, टीडीपी को 45 फीसदी वोट मिल सकता है.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने इस बार 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए बीजेपी खुद को साउथ में मजबूत करने में जुटी है.

ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की फिर से एनडीए में वापसी हो सकती है. हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. 

टीडीपी को आंध्र प्रदेश में 17 सीटें
इस बीच इंडिया टुडे के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया है. इस सर्वे के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (TDP) आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें जीत सकती है. दूसरी ओर सत्तारूढ़ युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) लोकसभा की 8 सीटें जीत सकती है.

बीजेपी-कांग्रेस का नहीं खुला खाता
सर्वे के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गुट राज्य में लोकसभा चुनाव में कोई भी सीट नहीं जीत पाएगा. यहां सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 41 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है. वहीं, टीडीपी को 45 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. दूसरी ओर, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और इंडिया ब्लॉक को क्रमशः 2 और 3 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है.

2019 में YSRCP ने जीती थी 22 सीटें
गौरतलब है कि इस सर्वे में 35,801 लोगों ने भाग लिया. इसे 15 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 के बीच किया गया था. बता दें कि 2019 में भी बीजेपी ने यहां से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था. हालांकि, उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी. 2019 में आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनावों में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) को भारी सफलता मिली थी, जिसने 25 लोकसभा सीटों में से 22 सीटें जीतीं. पिछले चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) केवल तीन सीटों पर सिमट कर रह गई थी. वहीं, बीजेपी और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां भी राज्य में कोई भी सीट नहीं जीत सकी थी.

यह भी पढ़ें- Farmer Protest: मोटी कीलें, सीमेंट स्लैब और नदी से गहरे गड्ढे, दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई चौकसी तो AAP ने मोदी सरकार को यूं घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget