एक्सप्लोरर

Election 2024: त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, नहीं है अपनी कार, जानिए कितनी है संपत्ति

Biplab Kumar Deb Net Worth: बिप्लब कुमार देब के पास करीब 52 हजार रुपये कैश है, जबकि पत्नी के पास करीब 2400 रुपये कैश है. बिप्लब देब के अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में करीब 92 लाख 78 हजार 838 रुपये जमा हैं.

Tripura Ex CM Biplab Kumar Deb Net Worth: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता बिप्लब कुमार देब इस बार लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा वेस्ट सीट से मैदान में हैं. अभी वह राज्यसभा सांसद हैं. त्रिपुरा वेस्ट पर पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को वोटिंग है. बिप्लब कुमार देब ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

बिप्लब कुमार देब की ओर से दाखिल किए गए नॉमिनेशन फॉर्म के साथ जो ऐफिडेविट जमा हुआ है, उसके हिसाब से इस वित्त वर्ष में उनकी सालाना आय करीब 1 लाख रुपये घटी है. 2022-23 में उनकी कमाई 5,30,230 रुपये रही. 2021-22 में इनकी इनकम 6,68,330 रुपये थी. 2020-21 में उनकी इनकम 4,65,950 रुपये रही. 2019-20 में यह कमाई 4,16,060 रुपये थी, जबकि 2018-19 में उनकी सालाना कमाई 3,73,010 रुपये थी.

पत्नी की कमाई पति से ज्यादा

बिप्लब देब की पत्नी सालाना कमाई के मामले में इनसे आगे हैं. 2022-23 में इनकी पत्नी की इनकम 10 लाख 42 हजार 620 रुपये रही, जबकि 2021-22 में यह 11 लाख 14 हजार 820 रुपये थी. 2020-21 में इनकी कमाई 17 लाख 92 हजार 410 रुपये थी. 2019-20 में बिप्लब देब की पत्नी ने 9 लाख 59 हजार 080 रुपये की कमाई की. 2018-19 में 8 लाख 45 हजार 390 रुपये की कमाई की.

कितनी है चल संपत्ति?

बिप्लब कुमार देब के हलफनामे के मुताबिक, इनके पास करीब 52 हजार रुपये कैश है, जबकि पत्नी के पास करीब 2400 रुपये कैश है. बिप्लब देब के अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में करीब 92 लाख 78 हजार 838 रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के बैंक खातों में करीब 1 करोड़ 07 लाख 47 हजार रुपये जमा हैं. बिप्लब देब के पास करीब 3 लाख रुपये की सोने की जूलरी है, जबकि पत्नी के पास करीब 9 लाख रुपये की गोल्ड जूलरी है. जूलरी और कैश को मिलाकर मिलाकर बिप्लब कुमार देब के पास 95 लाख 78 हजार 838 रुपये की चल संपत्ति है. वहीं इनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 16 लाख 4 हजार 729 रुपये की चल संपत्ति है.

कितनी है अचल संपत्ति?

बिप्लब कुमार देब के शपथ पत्र के अनुसार, इनके पास करीब 1 करोड़ 89 लाख 17 हजार 755 रुपये की अचल संपत्ति (कृषि और गैर कृषि भूमि) है. इनकी पत्नी के पास करीब 61 लाख रुपये की अचल संपत्ति (कृषि और गैर कृषि भूमि) है.

ये भी पढ़ें

Baranagar By-Election: ममता बनर्जी ने इस बिंदास एक्ट्रेस को दिया टिकट, बुलेट से बोल्डनेस तक हर पैमाने पर हैं फिट, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget