एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: TMC सांसद महुआ मोइत्रा का NDA पर बड़ा हमला, कहा- PM मोदी 'झूठगुरु', 'BJP हियर द डेथ नेल...

NDA Vs INDIA: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुई विपक्ष की गठबंधन पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी को निशाने पर लिया. महुआ ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर भी पलटवार किया है.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए से मुकाबला करने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों ने मंगलवार (18 जुलाई ) को एक मेगा बैठक की. इस बैठक में कुल 26 पार्टियों ने हिस्सा लिया और इस गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखा जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थीं. वहीं अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सत्तारूढ़ बीजेपी को कड़ी चेतावनी दी है.

टीएमसी सांसद ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए बनाम आईएनडीआईए (INDIA) होने जा रहा है. उन्होंने बीजेपी सरकार को चेताया और पूछा कि क्या वह "मौत की घंटी सुन सकती है. 

बीजेपी के 12% सांसदों वंशवादी- महुआ मोइत्रा
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री को विपक्ष के बारे में बोलते हुए सुनकर बहुत खुशी हुई. महुआ ने वंशवाद की राजनीति पर पीएम को घेरते हुए कहा कि बीजेपी ने बीते नवंबर में हुए आदमपुर, हरियाणा, मुनुगोडे, तेलंगाना और गोला गोकर्णनाथ, यूपी के विधानसभा उपचुनाव में तीनों जगहों पर वंशवाद को बढ़ावा दिया और परिवार के उम्मीदवार उतारे. महुआ ने ट्वीट कर कहा, सभी बीजेपी सांसदों में से 12% वंशवादी हैं. 

विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में 26 पार्टियों ने एक साथ मंच साझा किया और गठबंधन का नाम आईएनडीआईए (INDIA) रखा जो साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करेगी. इस विपक्षी मीटिंग में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आप, आरजेडी और शिवसेना जैसे कई प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने हिस्सा लिया. 

प्रधानमंत्री की चुप्पी चौंकाने वाली- आईएनडीआईए 
इसके साथ ही तीसरी बैठक की भी घोषणा हुई, जिसको लेकर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगली बैठक मुंबई में की जाएगी. वहीं बैठक खत्म होने पर सभी पार्टियों की ओर से एक संयुक्त घोषणा भी की गई. इस ज्वाइंट स्टेटमेंट में विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि संविधान के मूलभूत स्तंभों को विधिपूर्वक और खतरनाक तरीके से कमजोर किया जा रहा है. 

संयुक्त घोषणा में मणिपुर में हुई हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई. मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम पर हमला करते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री की चुप्पी चौंकाने वाली है.' संयुक्त घोषणा में कहा गया कि 'मणिपुर को शांति और सुलह के रास्ते पर वापस लाने की तत्काल आवश्यकता है.'

ये भी पढ़ें- साल के अंत में जिन चार राज्यों में है विधानसभा चुनाव वहां बीजेपी की कितनी लोकसभा सीटें, क्या 2024 में बढ़ेगा आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget