एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में 65 फीसदी मतदान, फिर भी जंगलों के बीच बने इस बूथ पर हुई 100 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 सीटों पर लगभग 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस दौरान गुजरात के एक बूथ पर 100 फीसदी वोटिंग हुई है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तीसरे चरण (Third Phase Voting) की वोटिंग 7 मई को संपन्न हो गई. इस चरण में 93 सीटों पर मतदान हुआ है. इस दौरान गुजरात (gujarat) के एक पोलिंग बूथ पर 100 प्रतिशत मतदान हुआ है.

गुजरात में मंगलवार को 25 सीटों के लिए मतदान हुए. इस दौरान राज्य के एक अनोखे मतदान केंद्र पर सौ फीसदी वोटिंग हुई. ये मतदान केंद्र सोमनाथ जिले में बानेज गिर (banej gir somnath) के घने जंगलों के बीच है. यहां बने पोलिंग बूथ नंबर तीन पर जैसे ही महंत हरिदास बापू (haridas bapu) ने मतदान किया, वैसे ही यहां 100 प्रतिशत पोलिंग (Hundred Percent Polling) दर्ज हो गया.

एक ही मतदाता रजिस्टर्ड

गिर के घने जंगलों के बीच बने इस मतदान केंद्र पर सिर्फ महंत हरिदास बापू ही मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड हैं. चुनाव आयोग ने एक मतदाता के वोट डलवाने के लिए गिर के घने जगंल में पोलिंग बूथ बनाया था. इस मतदान केंद्र पर 8 नोडल अधिकारियों को मतदान कराने के लिए भेजा गया था. साथ ही मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया था.

जंगल में हैं खतरनाक जानवर

इस जंगल में शेर-तेंदुए समेत दूसरे खूंखार जानवर हैं, जिसके चलते इस घने जंगल में एक वोट डलवाने के लिए चुनाव आयोग पूरा मतदान केंद्र स्थापित करता है. मतदान के बाद हरिदासजी ने कहा- लोकतंत्र के महापर्व में मेरी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग विशेष व्यवस्था करती है.

तीसरे चरण में 61 प्रतिशत हुआ मतदान

चुनाव आयोग की ओर से रात 12:15 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. असम में सबसे अधिक 81.71 प्रतिशत  इसके बाद पश्चिम बंगाल में 76.52 प्रतिशत और गोवा में 75.20 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57.34 प्रतिशत, बिहार में 58.18 प्रतिशत, गुजरात में 59.51 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 61.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. वहीं तीसरे चरण में मंगलवार को 17 करोड़ 24 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: मायावती ने आकाश आनंद को पदों से किया मुक्त, बीजेपी-सपा की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget