एक्सप्लोरर

PM Modi Nomination 2024: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन से पहले क्यों पहुंचे हैं 150 किन्नर संत, जानिए

Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए प्रयागराज से 150 किन्नर संत काशी आ चुके हैं. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की अगुवाई में किन्नर संत यहां पहुचे हैं.

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वारणसी से कल नामांकन करने वाले हैं जिसको लेकर बीजेपी सभी तैयारियां कर ली है, इसस पहले पहले आज यानि सोमवार (13 मई) पीएम का एक 6 किलोमीटर लंबा ग्रैंड रोड शो भी काशी में होने वाला है. पीएम मोदी के रोड शो के लिए पार्टी की तरफ से किन्नर संतों को न्योता भेजा गया था, जिसके बाद इसमें शामिल होने के लिए प्रयागराज के डेढ़ सौ किन्नर संत वाराणसी पहुंच चुके हैं. जो पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे.

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य स्वामी कौशल्यानंदन गिरि उर्फ टीना मां की अगुवाई में किन्नर संत शामिल होंगे. जो कि पीएम का पुष्प वर्षा कर स्वागत करने वाले हैं. सभी किन्नर संत रविवार को ही वाराणसी पहुंच गए हैं. इनके लिए लंका इलाके से आगे वी2 मार्ट के पास मंच बनाया गया है.

प्रयागराज के यह किन्नर संत मंच से ही पीएम नरेंद्र मोदी पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत करेंगे. किन्नर संत दोपहर 3:00 बजे से ही मंच से भजन व गीत भी पेश करेंगे. किन्नर संतों के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि किन्नर समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी के साथ हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए वाराणसी पहुंचेंगे. वह मंगलवार को नामांकन भरेंगे. उससे पहले सोमवार को वाराणसी में बीएचयू से विश्वनाथ धाम तक रोड शो करेंगे. इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं. भारी मात्रा में फूलों की खरीदी की गई है. शहर भर की सड़कों को सजाया गया है. तो वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गए हैं. इस दौरान शहर में सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे.

इससे पहले रविवार को उन्होंने पटना में रोड शो किया था. इसके बाद सोमवार सुबह पटना के तख्त साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. यहां पीएम ने सिख पगड़ी पहनकर गुरुद्वारे में प्रवेश किया. इस दौरान उन्होंने सेवा भी की जिसमें लंगर में लोगों को खाना परोसा. इसके साथ ही खुद भी लंगर का स्वाद चखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget