एक्सप्लोरर

PM Modi in Udhampur: 'जम्मू कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, जल्द होंगे विधानसभा चुनाव', लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ऐलान

Lok Sabha Election: पीएम मोदी बीजेपी उम्मीदवार जीतेंद्र सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने उधमपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा है.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (12 अप्रैल) को उधमपुर में प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी कहा कि जम्मू कश्मीर को उसका राज्य का दर्जा वापस मिलेगा और वह समय दूर नहीं जब केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होंगे. उधमपुर से भारतीय जनता पार्टी ने यहां केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है. 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने शाहपुर कंडी डैम को 10 साल तक लटकाए रखा. इसके चलते जम्मू के गांव सुख गए थे. कांग्रेस के दौर में हमारे हक का पानी जो रावी से निकलता था, वह पाकिस्तान जा रहा था. जब लोग उनकी असलियत को जान गए तो अब जम्मू कश्मीर में भ्रम की मायाजाल नहीं चल पा रहा है. 

'जम्मू-कश्मीर में होंगे विधानसभा चुनाव'
पीएम मोदी ने  रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी बहुत आगे की सोचता है. अब तक जो हुआ है वो तो सिर्फ ट्रेलर है. वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे. जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा. आप अपने सपनों को अपने विधायक और अपने मंत्रियों के साथ साझा कर सकेंगे."

'भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा'
उन्होंने कहा,"10 सालों में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा है और अब आने वाले 5 सालों में इस प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है. पिछले 10 साल में जम्मू कश्मीर पूरी तरह से बदल चुका है. सबसे बड़ी बात जम्मू कश्मीर का मन बदला रहा है."

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अब जम्मू कश्मीर में स्कूल जलाए नहीं जाते, बनाए जाते हैं. उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर परिवारवाद का आरोप लगाया और कहा कि दोनों पार्टियां परिवारवादी हैं. पीएम ने अनुच्छेद 370 को लेकर कहा, "आपके आर्शीवाद से मोदी ने 370 के मलबे को जमीन में गाड़ दिया है. मैं कांग्रेस को 370 वापस लाने की चुनौती देता हूं. सत्ता के लिए जम्मू-कश्मीर में 370 की दीवार बनाई गई थी."

यह मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है. मजबूत सरकार चुनौती के बीच काम करके दिखाती है. आज गरीबों के पास मुफ्त राशन की गांरटी है. 10 साल पहले कश्मीर के गांव में बिजली पानी और सड़क तक नहीं थे. मोदी की गांरटी मतलब गांरटी पूरा होने की गांरटी. आज आपके आर्शीवाद से मोदी ने गांरटी पूरी कर दी. पीएम ने कहा कि आज आतंकवाद ,अलगावाद ,सीमा पार से गोलीबारी, पत्थरबाजी इस चुनाव के मुद्दे नहीं हैं. देश के चप्पे-चप्पे में एक ही गुंज सुनाई दे रही है, फिर एक बार मोदी सरकार!

कब से नहीं हुए विधानसभा चुनाव?
5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म करके जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया था. तब से सूबे में विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं. हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को राज्य दर्जा बहाल करने और राज्य में विधानसभा चुनाव करवाने का आदेश दिया था.

वहीं, अगर बात करें जम्मू कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में उधमपुर सीट के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. दूसरे चरण में जम्मू सीट पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. अनंतनाग सीट पर 7 मई को मतदान तय किया गया है. वहीं, श्रीनगर सीट पर 13 मई को वोटिंग होगी. बारामूला सीट पर सबसे आखिर में 20 मई को मतदान तय किया गया है. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे.   

यह भी पढ़ें- Lok sabha Election 2024: पश्चिमी यूपी में BJP का विरोध कौन कर रहा? कैराना, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget