एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: छुट्टी, खाने-दवा पर डिस्काउंट और फ्री में बस सफर, वोटिंग के लिए मिल रहा स्पेशल ऑफर, जानिए डिटेल्स

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वोटिंग परसेंटेज में इजाफा लाने के लिए इस तरह के ऑफर्स और छूट का ऐलान किया गया है.

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: आम चुनाव 2024 के दौरान अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए गुजरात में इस बार खास पहल की गई है. लोकतंत्र के इस त्योहार में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए वोटर्स के लिए कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट का ऐलान किया गया. ऐसे ऑफर्स में मुफ्त बस सफर से लेकर दवा पर 10 प्रतिशत तक की छूट और अन्य चीजें शामिल हैं. आइए, जानते हैं इस बारे में:

अहमदाबाद में बिल्डर एसोसिएशन कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI - क्रेडाई) की ओर से कर्मचारियों के लिए पेड लीव का ऐलान किया गया.

सभी मेडिकल स्टोर्स पर सस्ती मिलेंगी दवाएं!

गुजरात केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी घोषणा की कि उसकी सभी मेडिकल स्टोर्स पर सात मई, 2024 को लोगों को दवाओं पर सात फीसदी से लेकर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. हालांकि, यह डिस्काउंट सिर्फ वे लोग ही पा सकेंगे, जो अंगुली पर स्याही का निशान (वोट डालने का प्रमाण) दिखाएंगे.

अहमदाबाद में रिवरफ्रंट क्रूज पर 10% का ऑफर

इस बीच, अहमदाबाद नगर निगम की ओर से भी खास सुविधा मुहैया कराई गई. ऐसा बताया गया कि वहां पर जितनी देर वोटिंग चलेगी, उतने समय तक पार्किंग में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि शहर में रिवरफ्रंट पर क्रूज डिनर में 10 फीसदी का ऑफर दिया गया है.

AMTC ने कहा- स्याही दिखाओ, मुफ्त सफर करो!

अहमदाबाद में इसके अलावा मुफ्त बस सफर का ऐलान भी किया गया. अहमदाबाद म्यूनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एएमटीसी) की तरफ से कहा गया कि जो लोग अंगुली पर वोट डालने के बाद लगाई गई स्याही दिखाएंगे, उन्हें बस में मुफ्त सफर करने दिया जाएगा. 

गुजरात के ये क्लब्स 25% तक दे रहे छूट 

कर्णावती क्लब और राजपथ क्लब के रेस्त्रां में सात मई को विशेष छूट दी गई. कर्णावती क्लब लिमिटेड के अध्यक्ष दुर्गेश बुच ने अंग्रेजी अखबार टीओआई को बताया- वोटिंग हमारा कर्तव्य है. ऐसे में हमने सभी रेस्त्रां पर 25 फीसदी के डिस्काउंट का ऐलान किया है. 

राजपथ क्लब के सीनियर वीपी बोले- सात और आठ मई, 2024 को हमारे क्लब के रेस्त्रां पर भी वोट डालने वालों को 25 फीसदी की छूट दी जाएगी. इस बीच, ग्रांड भगवती के सीएमजी नरेंद्र सोमानी ने बताया- हम चाहते हैं कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करें. ऐसे में हमारे रेस्त्रां पर सात मई को 10 फीसदी का ऑफर रहेगा.

यह भी पढ़ेंः ऐ, चलो भाई! जब मतदान के बाद भड़क गए गृह मंत्री अमित शाह, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget